फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal vidhan sabha winter session in Tapovan dharamshala DC kangar press conference

विधानसभा शीत सत्र: ओमिक्रॉन का प्रसार रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम

Wed, 08 Dec 2021 05:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 08 Dec 2021 05:52 PM IST
सार

विस सत्र के दौरान कोविड प्रोटोकाल के पालन और एक स्थान पर भीड़भाड़ से बचने के लिए दाड़ी मेला मैदान और कॉलेज ग्राउंड को होल्डिंग एरिया के रूप में अधिसूचित किया गया है।
 

विज्ञापन
himachal vidhan sabha winter session in Tapovan dharamshala DC kangar press conference
धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान कोविड-19 और नए वेरियंट ओमिक्रॉन का प्रसार रोकने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि सत्र के दौरान आम जनता के साथ बड़ी संख्या में वीवीआईपी, वीआईपी और अधिकारी कांगड़ा में रहेंगे। इनसे मिलने के लिए प्रतिनिधिमंडल मिलने आएंगे। विस सत्र के दौरान कोविड प्रोटोकाल के पालन और एक स्थान पर भीड़भाड़ से बचने के लिए दाड़ी मेला मैदान और कॉलेज ग्राउंड को होल्डिंग एरिया के रूप में अधिसूचित किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आम जनता की सुविधा के लिए होल्डिंग क्षेत्रों में नियंत्रण कक्ष और हेल्प डेस्क स्थापित करेंगे। दोनों क्षेत्रों में यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करेंगे। महत्वपूर्ण स्थानों पर चेक पोस्ट की स्थापना करेंगे। इससे स्टेज कैरेज वाहनों में प्रतिनिधिमंडलों की आवाजाही को नियंत्रित करने के साथ होल्डिंग क्षेत्रों में भीड़ से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडलों को व्यवस्थित तरीके से स्थानांतरित करने की अनुमति दी जाएगी। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक होल्डिंग एरिया से विधानसभा और वापस जाने के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाएंगे। प्रदर्शन के लिए समय स्लॉट और होल्डिंग एरिया के आवंटन के साथ अनुमति एसपी से ले सकेंगे। निजी वाहनों से व्यक्तियों और प्रतिनिधिमंडलों को विस क्षेत्र जाने के लिए सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फबारी की स्थिति में लोनिवि सड़कों से बर्फ हटाने तथा यातायात के सुचारु संचालन के लिए जेसीबी पहले से तैनात करेगा। एसपी के परामर्श से यातायात के प्रबंधन को विभिन्न स्थानों पर टो वाहन नियुक्त किए जाएंगे। धर्मशाला में कमांडेंट, होमगार्ड, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा के परामर्श के बाद महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त संख्या में फायर टेंडर तैनात करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी विधानसभा सत्र के दौरान इन क्षेत्रों में सभी आवश्यक मानव संसाधन, दवाएं, उपकरण के साथ त्वरित प्रतिक्रिया के चिकित्सा टीम का गठन करेंगे और किसी भी आपात स्थिति के लिए एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed