{"_id":"639c6aac81a085559323ffc6","slug":"himachal-vidhan-sabha-winter-session-21-mla-to-sit-first-time-at-tapovan-vidhan-sabha-indharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: तपोवन विधानसभा शीत सत्र में पहली बार बैठेंगे 21 विधायक, पक्ष में 13, विपक्ष में बैठेंगे सात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: तपोवन विधानसभा शीत सत्र में पहली बार बैठेंगे 21 विधायक, पक्ष में 13, विपक्ष में बैठेंगे सात
Sat, 17 Dec 2022 11:18 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:18 AM IST
सार
कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट पर जीतकर आए पवन काजल अपनी ही बनाई हुई विधानसभा में लगातार तीसरी बार बैठेंगे। काजल पहली बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीतकर विधानसभा में पहुंचे थे।
विज्ञापन
धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा भवन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तपोवन विधानसभा परिसर में शीत सत्र 24 से 27 दिसंबर तक प्रस्तावित है। इस बार प्रदेश के 68 विधायकों में से 21 विधायक ऐसे हैं, जो पहली बार सदन में बैठेंगे। तपोवन में होने वाले विधानसभा सत्रों के लिए सदन में लगातार अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने वाले विधायकों की संख्या 26 है, जबकि अन्य विधायकों में कई विधायक तीसरी से चौथी बार विधानसभा सदन की गरिमा बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट पर जीतकर आए पवन काजल अपनी ही बनाई हुई विधानसभा में लगातार तीसरी बार बैठेंगे। काजल पहली बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीतकर विधानसभा में पहुंचे थे। दूसरी बार कांग्रेस टिकट पर जीत हासिल कर सदन में पहुंचे थे। अब भाजपा टिकट पर जीतकर विधानसभा में पहुंचे हैं। काजल एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन चुनाव तीन अलग-अलग पार्टी चिह्नों पर लड़े और जीते हैं।
विज्ञापन
किस पार्टी से कौन पहली बार तपोवन सदन में बैठेगा
कांग्रेस : भुवनेश्वर गौड़ (मनाली), नीरज नैयर (चंबा), देवेंद्र भुट्टो (कुटलैहड़), सुदर्शन सिंह (चिंतपूर्णी), चैतन्य शर्मा (गगरेट), केवल सिंह पठानिया (शाहपुर), आरएस बाली (नगरोटा बगवां), हरीश जनारथा (शिमला), कुलदीप राठौर (ठियोग), अजय सोलंकी (नाहन), विनोद (कसौली), सुरेश कुमार (भोरंज) और चंद्रशेखर (धर्मपुर)।
विज्ञापन
भाजपा : लोकेंद्र कुमार (आनी), डॉ. जनक राज (भरमौर), डीएस ठाकुर (डलहौजी), दीप राम (करसोग), दलीप ठाकुर (सरकाघाट), त्रिलोक (बिलासपुर) और रणवीर सिंह निक्का (नूरपुर)।
निर्दलीय : आशीष शर्मा (हमीरपुर )