फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Vidhan Sabha Monsoon Session: Opposition raised slogans against the Speaker in the House

हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र: स्पीकर से नाराज विपक्ष ने सदन में की नारेबाजी

Mon, 09 Aug 2021 10:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Aug 2021 10:35 PM IST
सार

सोलन से विधायक कर्नल धनी राम शांडिल ने प्रश्नकाल खत्म होते ही प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के जरिये एक विषय सरकार के सामने रखने के लिए स्पीकर से अनुमति मांगी। उन्होंने मंजूरी न देते हुए कार्रवाई आगे बढ़ा दी।

विज्ञापन
Himachal Vidhan Sabha Monsoon Session: Opposition raised slogans against the Speaker in the House
हिमाचल प्रदेश विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के छठे दिन विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) से नाराज विपक्ष ने सदन में नारेबाजी की। सरकार के दखल के बाद स्पीकर ने विपक्ष और सत्ता पक्ष के एक-एक सदस्य को प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के जरिये अपनी बात रखने का मौका दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। हुआ यूं कि सोलन से विधायक कर्नल धनी राम शांडिल ने प्रश्नकाल खत्म होते ही प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के जरिये एक विषय सरकार के सामने रखने के लिए स्पीकर से अनुमति मांगी। उन्होंने मंजूरी न देते हुए कार्रवाई आगे बढ़ा दी। विपक्ष ने पहले जरूरी विषय रखने का हवाला देते हुए शांडिल को अनुमति देने का आग्रह किया। लेकिन स्पीकर ने उनको नहीं सुना तो नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में पूरे विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान विपक्ष और संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज के बीच जबरदस्त नोकझोंक भी हुई। 

विज्ञापन


पक्ष-विपक्ष ने एक-दूसरे पर लगाए सदन की गरिमा को ठोस पहुंचाने के आरोप
विधानसभा सत्र के छठे दिन प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के तहत अपनी बात रखने का मौका न देने पर विपक्ष के नेताओं की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के आसन का विरोध करने पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नारेेबाजी हुई। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि विपक्ष सरकार का विरोध कर सकता है, लेकिन पीठ का किसी भी सूरत में विरोध नहीं कर सकता। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इस पर विपक्ष के सदस्यों का कहना था कि जब कोई सुनवाई नहीं होगी तो लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना ही होगा।
विज्ञापन


जब विपक्ष के रवैये पर भारद्वाज ने सवाल उठाए तो विपक्ष ने उनके पिछली सरकार के दौरान विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने के किस्से को छेड़ दिया। कहा कि जो खुद पीठ का मान नहीं रखते, वह बात कर रहे। भारद्वाज ने कहा कि गलत तरीके से आप लोगों ने उस वजह से सदन से बाहर करा दिया था। इस बीच, भाजपा विधायक विनोद कुमार ने विपक्ष की ओर से राज्यपाल की गाड़ी रोकने और हंगामा करने का जिक्र कर दिया। इसके बाद दोनों ओर से आरोपों की बौछार हो गई। हालांकि, तीखी नोकझोंक के बाद अध्यक्ष ने भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर और शांडिल को प्वाइंट आफ ऑर्डर के जरिये विषय रखने की अनुमति दी, तब जाकर मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्नकाल के दौरान छह विधायक रहे अनुपस्थित
शिमला। विधानसभा के मानसून सत्र में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान छह विधायक अनुपस्थित रहे। सोमवार दोपहर दो बजे सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। पहला प्रश्न विधायक जवाहर ठाकुर का बागवानी को लेकर था, लेकिन वह सदन में मौजूद नहीं थे। दूसरा सवाल विधायक रीना कश्यप का शिक्षा से संबंधित था, लेकिन वह भी सदन में नहीं थीं। विधायक सुरेंद्र शौरी, अर्जुन सिंह, पवन काजल, आशीष बुटेल और इंद्रदत्त लखनपाल भी अनुपस्थित होने के कारण सवाल सदन में नहीं उठा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed