फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Vidhan Sabha Election: Thousands of Himachal youth who complete 18 years will not be deprived of voting

Himachal Vidhan Sabha Election: हिमाचल में मतदान से वंचित नहीं होंगे 18 साल पूरा करने वाले हजारों युवा, विधानसभा चुनाव में पहली बार लागू होगी नई व्यवस्था

Fri, 01 Jul 2022 02:57 AM IST
Krishan Singh सुरेश शांडिल्य, शिमला
सुरेश शांडिल्य, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Jul 2022 02:57 AM IST
सार

प्रदेश में अब चुनाव से ठीक पहले तक 18 साल पूरा करने वाले युवा भी वोट डाल सकेंगे। अब ऐसे युवा पिछले चुनाव की तरह मतदान से वंचित नहीं होंगे। 

विज्ञापन
Himachal Vidhan Sabha Election: Thousands of Himachal youth who complete 18 years will not be deprived of voting
वोट - फोटो : i stock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अब चुनाव से ठीक पहले तक 18 साल पूरा करने वाले युवा भी वोट डाल सकेंगे। अब ऐसे युवा पिछले चुनाव की तरह मतदान से वंचित नहीं होंगे। अब उम्र तय करने के लिए एक जनवरी तक की सीलिंग नहीं होगी। अब एक अक्तूबर तक 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले भी मतदान करने के हकदार होंगे। राज्य में पहली बार यह नई व्यवस्था लागू हो रही है।  यह प्रावधान ‘चुनाव कानून संशोधन अधिनियम 2021’ में किया गया है। संसद में पारित करने के बाद यह कानून 30 दिसंबर 2021 के बाद लागू हुआ है। हिमाचल के हजारों युवा मतदाताओं को इसका लाभ होगा।

विज्ञापन


प्रदेश की तेरहवीं विधानसभा का कार्यकाल पूरा होने पर अब संबंधित चुनाव अक्तूबर के बाद प्रस्तावित हैं। यानी इसके लिए महज तीन महीने ही बचे हैं। इसकी भारतीय निर्वाचन आयोग ने तैयारी शुरू कर ली है, जिसके तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के आदेश जारी किए हैं कि सभी 68 विधानसभा हलकों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का जुलाई से अक्तूबर तक विशेष पुनरीक्षण होगा। 
विज्ञापन


दो जनवरी से एक अक्तूबर 2022 तक 18 वर्ष या इससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल होंगे। इसके लिए चुनाव से पहले एक जनवरी या एक अप्रैल या एक जुलाई या फिर एक अक्तूबर की तिथियों से उम्र का आकलन होगा। अगर चुनाव अक्तूबर या नवंबर मेें होते हैं तो स्वाभाविक रूप से एक अक्तूबर 2022 तक 18 साल की उम्र पूरा करने वाले सभी युवा वोट देने के लिए पात्र होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नए कानून में यह प्रावधान है कि मतदाता की 18 साल की उम्र तय करने की तिथि अब एक जनवरी नहीं होगी, बल्कि इसका निर्धारण एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर की आधारभूत तिथि से होगा। इसका फायदा यह होगा कि बड़ी संख्या में युवा मतदान में हिस्सा ले सकेंगे।- मनीष गर्ग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed