फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   himachal vidhan sabha election 2022 candidates wants ticket from chamba district

हिमाचल विधानसभा चुनाव: रिटायर अफसरों से लेकर वकील तक टिकट के तलबगार

Sun, 11 Sep 2022 11:10 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Sep 2022 11:10 AM IST
सार

वर्तमान विस उपाध्यक्ष एवं विधायक हंसराज के अलावा चुराह घाटी से पार्टी टिकट के तलबगारों की सूची में दो और नाम शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन
himachal vidhan sabha election 2022 candidates wants ticket from chamba district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

विधानसभा चुनाव में चुराह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से छह और भाजपा से तीन लोगों ने टिकट की दावेदारी जताई है। चुराह से कांग्रेस की ओर से लोक निर्माण विभाग के एक सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता और दो बार के विधायक रहे सुरेंद्र भारद्वाज, पुलिस महकमे से ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले प्रकाश भुटानी, शिक्षा विभाग में रसायन शास्त्र के लेक्चरर रहे और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले यशवंत खन्ना, अधिवक्ता (वकील) मदन रावत और एक अन्य टीसी हंसमुख टिकट के तलबगारों में शामिल हैं।  

विज्ञापन


भाजपा की बात की जाए तो वर्तमान विस उपाध्यक्ष एवं विधायक हंसराज के अलावा चुराह घाटी से पार्टी टिकट के तलबगारों की सूची में दो और नाम शामिल हो गए हैं। इनमें विधानसभा क्षेत्र मसरूंड के इलाके से पंचायत प्रधान रहे नरेश रावत सहित निजी कॉलेज में प्रवक्ता रहे भजन धीमान भी चुनावी रण में उतरने की तैयारी में हैं। हालांकि, निजी कॉलेज में सेवारत रहे प्रवक्ता के पक्षधर भाजपा सेल के वरिष्ठ नेतागण रहे हैं जो वर्तमान विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष के पहले विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्य समर्थकों में शामिल रहे हैं। 
विज्ञापन


अब ये समर्थक वर्तमान विधायक की कार्यप्रणाली और अनदेखी से रुष्ट होकर पढ़े-लिखे नौजवान को टिकट दिलवाना चाहते हैं। इतिहास पर नजर दौड़ाई जाए तो चुराह से जीत की हैट्रिक अभी तक कोई भी पार्टी प्रत्याशी नहीं लगा पाया है। कांग्रेस से मंत्री पद पर रहे पंडित विद्याधर लगातार दो बार चुनाव में जीत का स्वाद चखने के बाद तीसरी बार चुनावी रण में भाजपा के आयुर्वेद मंत्री रहे मोहन लाल से हारे। भाजपा की ओर से आयुर्वेद मंत्री रहे मोहन लाल को दो बार जीतने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र भारद्वाज ने मात देकर उनके हैट्रिक के सपने को तोड़ दिया था। सुरेंद्र भारद्वाज की भी हैट्रिक लगाने की चाह को भाजपा प्रत्याशी हंसराज ने पूरा नहीं होने दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed