{"_id":"6321d1d8bc511e44eb1db335","slug":"himachal-vidhan-sabha-deputy-speaker-hans-raj-video-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा: विधायक हंसराज का धमकाने का एक और वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: विधायक हंसराज का धमकाने का एक और वीडियो वायरल
Wed, 14 Sep 2022 06:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 14 Sep 2022 06:38 PM IST
सार
चुराह के हंसराज ने कहा कि उन्होंने विपक्षी दल के छुटभैया नेताओं को नसीहत दी है कि वे सुधर जाएं। आए दिन वे भाजपा पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
चुराह के विधायक हंसराज।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सियासी गलियारों में चर्चा में रहने वाले चुराह के विधायक हंसराज का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 19 सेकेंड के वीडियो में विधायक हंसराज कह रहे हैं कि जिनके दिमाग अभी खराब हैं, वे लोग संभल जाएं। दो माह बाद हमारे, भाजपा और हमारे रिश्तेदारों के दरवाजे पर मत आना। खामखाह तुम लोग ड्रामा कर रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, विधायक का वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस पार्टी ने भी उन पर निशाना साधते हुए वोटरों को डरा धमका कर वोट लेने की मंशा को छोड़ने की नसीहत दी है। हालांकि, विधायक हंसराज ने साफ किया है कि उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए यह बात कही है। हंसराज ने कहा कि उन्होंने विपक्षी दल के छुटभैया नेताओं को नसीहत दी है कि वे सुधर जाएं। आए दिन वे भाजपा पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कहा कि विपक्षी पार्टी की ओर से उन पर लगाए जा रहे आरोप सरासर निराधार हैं।
विज्ञापन
उधर, चुराह के पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि बीते दो-तीन दिन पूर्व भाजपा सांसद इंदु गोस्वामी का कोटी में महिला सम्मेलन हुआ। इसमें भाजपा विधायक वोटरों को डरा धमका रहे हैं। लेकिन, वे इस भ्रम में न रहें कि वोटरों को डरा-धमका कर वोट हासिल कर सकते हैं। कहा कि अब हंसराज के स्वयं डरने की बारी है। अब ऐसा कदापि नहीं होगा।
विज्ञापन