फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal urban development minister sudhir sharma facebook account hacked

प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा का फेसबुक अकाउंट हैक

Sun, 12 Feb 2017 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 12 Feb 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
himachal urban development minister sudhir sharma facebook account hacked

शहरी विकास और नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा का फेसबुक अकाउंट शनिवार को अचानक हैक कर लिया गया। उनके अकाउंट से कुछ लोगों को आपत्तिजनक पोस्ट भी भेजे गए हैं। यह जानकारी खुद सुधीर शर्मा ने फेसबुक पर पोस्ट में दी है। उन्होंने इसकी शिकायत प्रदेश पुलिस के साइबर सेल शिमला में दर्ज करवा दी है। पुलिस ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सुधीर शर्मा ने बताया कि उन्हें फेसबुक अकाउंट हैक होने की जानकारी अमेरिका की सिलिकॉन वेली स्थित इसके कार्यालय से मिली है। उन्हें मेल कर बताया गया है कि उनका यह खाता 11 फरवरी 2017 को 1:53 बजे मनाली के पास लॉग इन किया गया है। इससे कुछ भद्दे और आपत्तिजनक पोस्ट भी भेजे गए हैं। 
विज्ञापन


इसका पता चलने पर शहरी विकास मंत्री ने तुरंत इसकी शिकायत साइबर सेल में दर्ज करवाई और अकाउंट डी-एक्टिवेट कर असुविधा के लिए खेद भी जताया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में जिला बहराइच में कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे सुधीर शर्मा ने बताया कि उनका सोशल मीडिया पर बना फेसबुक पेज अज्ञात लोगों ने हैक कर कुछ लोगों को आपत्तिजनक कमेंट्स भेजे हैं। इस मामले की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव हैं सुधीर

himachal urban development minister sudhir sharma facebook account hacked

शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय रहते हैं। अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर वह अपने कार्यक्रमों, नीतियों और पर्व आदि पर नियमित अपडेट डालते हैं। साथ ही समर्थकों के साथ भी संवाद कायम करते हैं। जानकार बताते हैं कि

जिला कांगड़ा में इन दिनों कांग्रेस में चल रही वर्चस्व की जंग और धर्मशाला में भाजपा व कांग्रेस के बीच विकास कार्यों पर चल रहे वाकयुद्ध को देखते हुए मंत्री का सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।


डीजीपी बोले, जानकारी लेने के बाद ही कुछ बता पाएंगे  
डीजीपी संजय कुमार का कहना है कि अभी मामला उनके ध्यान में नहीं लाया गया है। वह जानकारी लेने के बाद ही कुछ बता पाएंगे। इस बारे में साइबर सेल ही जांच करता है। 

सीपीएस नीरज भारती का बनाया फेक अकाउंट
सीपीएस नीरज भारती का बीते नौ फरवरी को फेक फेसबुक अकाउंट बनाने का मामला चर्चा में है। भारती ने अपने आधिकारिक एफबी अकाउंट पर डाली पोस्ट में इसका खुलासा किया है। 

बताया जा रहा है कि इस फेक अकाउंट में नीरज भारती की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट कर कई गंदे कमेंट्स पोस्ट किए गए हैं। नीरज ने इसके लिए भाजपा और जिला कांगड़ा के एक नेता को जिम्मेदार बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed