क्लिक कर देखें एचपीयू का स्पोर्ट्स कैलेंडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। एचपीयू के खेल एवं यूथ प्रोग्राम के निदेशक रमेश चौहान ने बताया कि 27 अगस्त से दिसंबर 2014 तक मुकाबले होंगे। यूथ फेस्टिवल की गतिविधियां सितंबर में होंगी।
टेबल टेनिस (महिला और पुरुष वर्ग) की प्रतियोगिता 27 से 29 अगस्त तक आरकेएमवी में होगी। इसके लिए 15 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।
चेस (महिला और पुरुष वर्ग) की प्रतियोगिता 27 से 29 अगस्त तक देहरी कॉलेज में होगी। इसके लिए 15 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।
एक्स कंट्री (महिला और पुरुष वर्ग) की प्रतियोगिता 29 अगस्त को बिलासपुर कॉलेज में होगी। आवेदन 15 अगस्त तक किया जा सकता है।
एथलेटिक्स गेम्स 10 से 12 नवंबर तक
एथलेटिक्स (महिला और पुरुष वर्ग) की प्रतियोगिता 10 से 12 नवंबर तक हमीरपुर कॉलेज में होगी। आवेदन 25 अक्टूबर तक किया जा सकता है। हॉकी (महिला और पुरुष वर्ग) की प्रतियोगिता 13 से 16 नवंबर सुंदरनगर कॉलेज में होगी। आवेदन 25 अक्टूबर तक किया जा सकता है।
कबड्डी (पुरुष वर्ग) की प्रतियोगिता 15 से 17 दिसंबर तक नालागढ़ कॉलेज में होगी। आवेदन 25 नवंबर तक किया जा सकता है। बास्केटबॉल (पुरुष वर्ग) की प्रतियोगिता 20 से 22 दिसंबर तक सोलन कॉलेज में होगी। आवेदन 1 दिसंबर तक किया जा सकता है।