फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal University: Relief to thousands of students, will be able to fill up to 19 degree-diploma course examination forms

हिमाचल विश्वविद्यालय: हजारों विद्यार्थियों को राहत, 19 तक भर सकेंगे डिग्री-डिप्लोमा कोर्स के परीक्षा फार्म

Tue, 08 Feb 2022 10:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Feb 2022 10:38 AM IST
सार

 प्रदेश विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार यूजी कोर्स के बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष, पुराने वार्षिक सिस्टम के तहत बीए बीएससी, बीकॉम व शास्त्री के 1990 के बाद के बैच के लिए दिए गए श्रेणी सुधार के मौके के तहत मार्च में होने वाली परीक्षा देने वाले छात्र परीक्षा फार्म भर सकेंगे। 

विज्ञापन
Himachal University: Relief to thousands of students, will be able to fill up to 19 degree-diploma course examination forms
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रदेशभर के हजारों पीजी और यूजी विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। विवि ने लगातार उठा रही मांग, ऑनलाइन और विशेष मौके के तहत परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को ऑफलाइन परीक्षा फार्म भरने में पेश आ रहीं दिक्कतों के मद्देनजर परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि को 19 फरवरी तक बढ़ा दिया है। इससे अब तक ऑनलाइन फार्म भरने में पेश आ रहीं तकनीकी खामियों और प्रदेश में बर्फबारी के कारण बिजली और इंटरनेट कनेक्टिविटी न होने के कारण परीक्षा फार्म भरने से वंचित रहे छात्र बिना लेट फीस से 19 फरवरी तक परीक्षा फार्म भर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी अधिसूचना में साफ किया गया है कि पूर्व में 7 फरवरी तक गई परीक्षा फार्म की अंतिम तिथि को 19 तक बढ़ाया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने फार्म भरने में पेश आ रहीं तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए ईआरपी सिस्टम के तहत कार्य कर रही कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक कर तुरंत छात्रों की समस्या को हल करने के निर्देश दिए है।  अधिसूचना के अनुसार यूजी कोर्स के बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष, पुराने वार्षिक सिस्टम के तहत बीए बीएससी, बीकॉम व शास्त्री के 1990 के बाद के बैच के लिए दिए गए श्रेणी सुधार के मौके के तहत मार्च में होने वाली परीक्षा देने वाले छात्र परीक्षा फार्म भर सकेंगे। पीजी कक्षाओं में साइंस कोर्स को छोड़कर 1990 के बाद के बैच को दिए गए मौके के तहत पात्र छात्र, 1990 के बाद के एमएससी, आचार्य, एमएससी/एमए मैथ के छात्रों को दिए गए डिग्री पूरी करने के मौके तहत आने वाले छात्र भी परीक्षा फार्म भर सकेंगे। 
विज्ञापन


इनके लिए भी बढ़ाई गई अंतिम तिथि 
एलएलबी, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, एमटीटीएम, एफवाईआईसीटीटीएम, बीएसएम के ऑड सेमेस्टर के रेगुलर विद्यार्थियों और इवन सेमेस्टर की रीअपीयर परीक्षा देने वाले, इक्डोल के पीजी डिग्री, डिप्लोमा और कोर्स के छात्रों के लिए भी परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि को 19 फरवरी तक बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed