फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Union Health Minister JP Nadda on a tour of disaster affected areas of Mandi district

हिमाचल: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने किया मंडी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दाैरा, प्रभावितों से मिले

Wed, 09 Jul 2025 05:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Jul 2025 05:57 PM IST
सार

नड्डा ने मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र स्थित सैंज पंगलियूर बागा गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से बात की। उन्होंने थुनाग में भी आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया और लोगों से बात की।

विज्ञापन
Himachal: Union Health Minister JP Nadda on a tour of disaster affected areas of Mandi district
बाड़ा पहुंचकर जेपी नड्डा ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और उन्हें ढाढ़स बंधाया। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और बादल फटने व भारी वर्षा से उत्पन्न स्थिति का निरीक्षण किया। नड्डा ने मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र स्थित सैंज पंगलियूर बागा गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से बात की। उन्होंने थुनाग में भी आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया और लोगों से बात की। साथ ही उन्होंने करसोग और धर्मपुर में हुए नुकसान पर भी चिंता व्यक्त की। इस दौरान जेपी नड्डा ने साथ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल भी मौजूद थे।

विज्ञापन


 
जेपी नड्डा ने सबसे पहले मंडी जिले के सुंदरनगर पहुंचकर स्थानीय प्रशासन से राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में कोई ढिलाई न बरती जाए और हर प्रभावित व्यक्ति तक सरकार की सहायता शीघ्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ पूर्ण समन्वय में कार्य कर रही है और आवश्यक संसाधन समय पर मुहैया कराए जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र स्थित सैंज पंगलियूर बागा गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने आपदा से प्रभावित परिवारों से भेंट की। इस दौरान वह पुष्प राज और तिलक राज ने मिले, जिन्होंने इस त्रासदी में अपने माता-पिता को खो दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकार  पुनर्वास में कोई कमी नहीं छोड़ेगी: नड्डा
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा कि केंद्र सरकार उनके पुनर्वास में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। इसके बाद नड्डा ने थुनाग गांव का दौरा किया, जहां भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उन्होंने वहां स्थानीय लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री वितरण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने, अस्थायी आश्रय देने और भोजन व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। उन्होंने राहत शिविरों में स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया और इस बाबत अधिकारियों को निर्देश दिए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राहत कार्यों के बाद जिन क्षेत्रों में संपर्क मार्ग टूट गए हैं, उनकी शीघ्र मरम्मत कर पुनः यातायात सुचारू किया जाएगा। प्रदेश प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील है और ऐसे समय में सरकार और समाज को मिलकर एकजुटता दिखानी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हर प्रभावित व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि सामान्य जनजीवन जल्द बहाल हो सके।  इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जब भी प्रदेश में प्राकृतिक आपदा आई है, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने वहां का दौरा किया है, लोगों से बात की है तथा केंद्र से इस आपदा से उबरने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है।

नड्डा के गले लगाते ही रो पड़े टूहलु राम
 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बुधवार को मंडी जिले की नाचन विधानसभा क्षेत्र की स्यांज पंचायत पहुंचे। उन्होंने पंगलियुर और बागा गांव में बीते सप्ताह ज्यूणी खड्ड की बाढ़ में बहे झाबे राम और पदम सिंह के परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस मौके पर जब नड्डा ने बाढ़ में अपना सब कुछ खो चुके टूहलु राम को गले लगाया तो वह खुद को संभाल नहीं पाए और फफक कर रो पड़े। नड्डा ने कहा कि जो कुछ उजड़ गया है, उसे दोबारा बसाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रभावितों की हरसंभव मदद करेंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि टूटे हुए पुल, सड़कें, बिजली-पानी जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं बहाल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस आपदा की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्थानीय विधायक विनोद कुमार, और कई अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। जेपी नड्डा पंगलियुर गांव में लगभग 25 मिनट रुके और इसके बाद वह सराज क्षेत्र के अन्य बाढ़ प्रभावितों से मिलने के लिए रवाना हो गए। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से राहत कार्यों की जानकारी भी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed