{"_id":"612f6aec8ebc3ec77609b53a","slug":"himachal-una-news-sanik-accidentally-shot-dead-while-cleaning-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: पिस्तौल साफ करते चल गई गोली, छुट्टी पर घर आए सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: पिस्तौल साफ करते चल गई गोली, छुट्टी पर घर आए सैनिक की मौत
Wed, 01 Sep 2021 05:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हरोली/टाहलीवाल (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, हरोली/टाहलीवाल (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 01 Sep 2021 05:29 PM IST
सार
कुंगड़त निवासी गुलाब सिंह (30) पुत्र शैतान सिंह एक महीने की छुट्टी पर घर आया था। बुधवार सुबह करीब सात बजे लाइसेंसी पिस्तौल को साफ करते हुए अचानक गोली चल गई। यह गुलाब सिंह के सिर में लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊना जिले के कुंगड़त गांव में बुधवार सुबह लाइसेंसी पिस्तौल को साफ करते समय गोली चलने से एक सैनिक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुंगड़त निवासी गुलाब सिंह (30) पुत्र शैतान सिंह एक महीने की छुट्टी पर घर आया था। बुधवार सुबह करीब सात बजे लाइसेंसी पिस्तौल को साफ करते हुए अचानक गोली चल गई। यह गुलाब सिंह के सिर में लगी। परिजनों ने तुरंत स्थानीय चिकित्सक को बुलाया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पिस्तौल, लाइसेंस और एक खोल कब्जे में लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि युवक ने छह सितंबर को ड्यूटी पर लौटना था।
विज्ञापन
मृतक अपने पीछे माता, पत्नी और एक बेटा छोड़ गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। हरोली पुलिस थाना के एसएचओ मनोज ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।