फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Una health minister kaul singh statement over assembly elections

हिमाचल विस चुनावों को लेकर कौल सिंह ने किया बड़ा एलान

Mon, 04 Sep 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 04 Sep 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
Himachal Una health minister kaul singh statement over assembly elections

स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चुनाव लड़ेंगे भी और लड़ाएंगे भी। विकास की नीतियों के दम पर कांग्रेस को रिपीट किया जाएगा। कौल सिंह रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष का तजुर्बा कहता है कि हिमाचल में कांग्रेस रिपीट करेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा मैं न तो किसी दावेदारी में हूं और न ही दौड़ में हूं। होता वही है जो मंजूर-ए-खुदा होता है। कौल सिंह ने कहा कि "मैं अपने विस क्षेत्र से अंतिम चुनाव लडूंगा।" 75 वर्ष के बाद चुनाव न लड़ने का मेरा अपना फैसला है और यह सिर्फ मेरे ऊपर ही लागू होता है। उन्होंने कहा कि संगठन व सरकार के बीच कोई मतभेद नहीं है। 
विज्ञापन


आपसी तालमेल से सब ठीक हो जाएगा। कांग्रेस हाईकमान में सोनिया गांधी व राहुल गांधी हिमाचल को लेकर सही निर्णय करेंगे। ऐसा हमें विश्वास है। उन्होंने कहा कि कोई किसी से कम नहीं होता और हर किसी का विकल्प मौजूद है। हाईकमान सबके बारे में जानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसियों के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कौल सिंह ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। हमारे संपर्क में कई भाजपा नेता हैं। चुनाव में टिकट न मिलने पर कई भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल होंगे। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में नया जिला नहीं बनना चाहिए। संगठनात्मक जिलों का मैंने कभी समर्थन नहीं किया। कांग्रेस के अंदर संगठनात्मक जिलों का विरोध किया था और अब भी मैं कांग्रेस के संगठनात्मक जिलों का समर्थक नहीं हूं।

जल्द भरे जाएंगे डेंटल डॉक्टरों के सौ पद: कौल
स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि प्रदेश में दंत चिकित्सकों के 100 पद भरे जाएंगे। इनमें 50 पद सीधी भर्ती और 50 पद बैचवाइज भरे जाएंगे। वे रविवार को इंडियन डेंटल एसोसिएशन के हिमाचल चैप्टर के 16वें वार्षिक सम्मेलन के समापन पर बोल रहे थे।

इससे पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय अस्पताल में नई दिल्ली के रामा ईश चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भेंट की गई एंबुलेंस अस्पताल को दी। एंबुलेंस प्रदान करने के लिए ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. आरसी शर्मा का आभार जताया।


कहा कि प्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को हाइटेक उपकरणों से सुसज्जित किया जा रहा है। हर जिले में इस वर्ष दिसंबर तक डायलिसिस मशीनें उपलब्ध करवाई जाएंगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा इस समय प्रदेश में 650 डॉक्टरों की कमी है। अगर डॉक्टर उपलब्ध हो जाएं तो सरकार उन्हें फौरन तैनाती देने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed