फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Una bjp rath yatra satpal satti targets on congress

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत्ती बोले, रथयात्रा से कांग्रेस के अंदर बौखलाहट

Sat, 12 Aug 2017 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 12 Aug 2017 08:58 AM IST
विज्ञापन
Himachal Una bjp rath yatra satpal satti targets on congress

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि रथयात्रा से कांग्रेस सरकार के अंदर बौखलाहट है। कांग्रेस पूरी तरह से हताश और निराश हो चुकी है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती व सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को बरनोह से मिनी परिवर्तन रथ रवाना किए।

विज्ञापन


कुटलैहड़ हलके के बरनोह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सत्ती और सांसद अनुराग ठाकुर ने संयुक्त रूप से इन रथों को हरी झंडी दी। इस अवसर पर कुटलैहड़ हलके के विधायक वीरेंद्र कंवर, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, सुशील कालिया, प्रोफेसर राम कुमार, जिला भाजपा के महामंत्री यशपाल राणा व विजय चौधरी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


सत्ती ने कहा कि इन रथयात्राओं के माध्यम से जहां एक ओर जनता से संपर्क  साधा जाएगा। वहीं दूसरी ओर जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को करोड़ों रुपये की राहत दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन प्रदेश की निकम्मी कांग्रेस सरकार केंद्र द्वारा दी गई मदद को खर्च नहीं कर पाई है। विधायक वीरेंद्र कंवर ने कहा कि भाजपा ने विकास के एजेंडे को आगे रख कर जनता के बीच जाने का निर्णय किया है। 


 ये भी रहे उपस्थित 
इस अवसर पर उत्तर क्षेत्रीय रेलवे के सदस्य व युवा नेता सुमित शर्मा, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राम स्वरूप सैनी, युवा मोर्चा के राज्य सह मीडिया प्रभारी राजन सहोड़, जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष बलराम बबलू, मंडल भाजपा के अध्यक्ष मनोहर लाल, श्याम सिंह मिन्हास ,जसविंदर गोगा, तिलक राज सैनी, अशोक धीमान, लखबीर लक्खी, अजय चौधरी, राम सिंह, सागर दत्त भारद्वाज, अमृत भारद्वाज, मास्टर तरसेम शर्मा, चरणजीत शर्मा, विजय शर्मा, मनीष ठाकुर, लक्ष्मी जरियाल, मोहित बेदी, खामोश जैतक, गोल्डी चौहान, सतपाल सैनी, शिवेन जैतिक, विनय शर्मा, कमल सैनी, साहिल सेखड़ी व सौरव लुंबा सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed