फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Truck falls into deep gorge on Manali-Leh highway; father and son killed.

Himachal Rain: हिमाचल में बारिश-भूस्खलन का कहर, पिता-पुत्र की मौत; एक लापता, 281 सड़कें बंद

Wed, 22 Jul 2026 06:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jul 2026 06:37 PM IST
सार

 लाहौल-स्पीति में बारिश के बीच ट्रक के सड़क पर फिसलने से पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक बाइक सवार लापता है। पूरे प्रदेश में बुधवार शाम तक आनी-कुल्लू नेशनल हाईवे समेत 281 सड़कें, 164 पेयजल योजनाएं और 19 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। 

विज्ञापन
Himachal: Truck falls into deep gorge on Manali-Leh highway; father and son killed.
मनाली-लेह मार्ग पर फिसलन से गहरे नाले में गिरा ट्रक। - फोटो : संवाद

विस्तार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच बुधवार को राजधानी शिमला समेत सभी जिलों में झमाझम बारिश हुई। लाहौल-स्पीति में बारिश के बीच ट्रक के सड़क पर फिसलने से पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक बाइक सवार लापता है। इस बीच, मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार के लिए पूरे प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम के मद्देनजर राज्य सरकार ने भी प्रदेश के सभी उपायुक्तों को अलर्ट करते हुए भारी वर्षा, अचानक बाढ़, भूस्खलन या बादल फटने जैसी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। पूरे प्रदेश में बुधवार शाम तक आनी-कुल्लू नेशनल हाईवे समेत 281 सड़कें, 164 पेयजल योजनाएं और 19 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। 

विज्ञापन
Trending Videos

28 जुलाई तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान

28 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है। मनाली-लेह सामरिक मार्ग किलिंग सराय से भरतपुर की ओर जा रहा ट्रक (एचपी-65ए-3396) सड़क पर अनियंत्रित होकर फिसल गया और गहरे नाले में जा गिरा। हादसे में ट्रक में सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों की पहचान मंडी जिले के गांव ऊबा निवासी लियाकत अली, उनके बेटे दुरशाद के रूप में हुई है। वहीं, शिंकुला-जांस्कर मार्ग पर एक बाइक सवार फिसलकर पा-लाहमो नदी में गिर गया। बाइक तो मिल गई है, लेकिन सवार का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला में झमाझम बरसे बादल
हिमाचल प्रदेश में मानसून का असर लगातार जारी है। राजधानी शिमला में बुधवार रात बादल झमाझम बरसे। गुरुवार को भी दोपहर तक बारिश जारी रहेगी। सोलन जिले में शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर दाड़लाघाट के पास भारी भूस्खलन हुआ। इसमें वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। चंबा जिले में सलूणी उपमंडल के बणी गांव में बिजली गिरने से तीन खच्चरों की मौत हो गई। बरसाती पानी ट्राउट मछली के टैंक में घुसने से करीब 5000 मछलियां मर गईं। चंबा में मणिमहेश जाने पर दो दिन के लिए फिर रोक लगा दी गई है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मंगलवार रात से सुबह तक रुक-रुक कर बारिश जारी रही है। भूस्खलन के कारण आनी-कुल्लू एनएच कारशा में बंद हो गया है।

विज्ञापन

नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर गिरी चट्टान
जाहलमा नाले में आई बाढ़ के बाद बंद मार्ग को सीमा सड़क संगठन ने अस्थायी रूप से बहाल कर दिया है। करीब 48 घंटे बाद यातायात शुरू होने से दोनों ओर फंसे लगभग 400 वाहनों को निकाल लिया गया। कांगड़ा जिले में बुधवार सुबह खराब मौसम के कारण दिल्ली से आने वाली दो उड़ानें हवाई अड्डे पर नहीं उतर सकीं। मंडी जिले में बुधवार तड़के बारिश से सराज और थलौट मंडलों में भूस्खलन से कई सड़कें बंद हो गई हैं। ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ने पर पंडोह बांध से 26 हजार क्यूसिक पानी छोड़ने का अलर्ट है। सिरमौर जिले में मंगलवार रात और बुधवार तड़के मूसलाधार बारिश से नाहन-कुमारहट्टी एनएच चट्टान गिरने से कई घंटे बंद रहा। गिरी नदी में जलस्तर बढ़ने पर गेट नंबर पांच से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया।

सीएस ने उपायुक्तों को दिए अलर्ट रहने के निर्देश
मुख्य सचिव केके पंत ने सभी उपायुक्तों के साथ वर्चुअल बैठक कर उन्हें अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भारी वर्षा, अचानक बाढ़, भूस्खलन या बादल फटने जैसी किसी भी आपात स्थिति पर तुरंत प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने को कहा। संवेदनशील स्थानों की बारीकी से निगरानी करने और राज्य तथा सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed