फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal tribunal stay order on Nahan thana SHO transfer

ट्रिब्यूनल ने लगाई नाहन थाने के एसएचओ के तबादले पर रोक, जानिए पूरा मामला

Tue, 18 Dec 2018 05:00 AM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan ashok chauhan Updated Tue, 18 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
himachal tribunal stay order on Nahan thana SHO transfer

नाहन थाने के एसएचओ को लाइन हाजिर करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। लाइन हाजिर किए गए एसएचओ के तबादले पर प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने स्टे दे दिया है। साथ ही जिला पुलिस से तबादले का कारण पूछा है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार तीन दिन पहले नाहन में एसएचओ विजय कुमार को मुख्यालय के निर्देश पर लाइन हाजिर कर दिया गया। कुछ दिन पहले नाहन पुलिस थाने में तैनात एक सिपाही अमरेंद्र सिंह की भाजपा नेताओं से हाथापाई हो गई थी। 
विज्ञापन


एसएचओ विजय के निर्देश पर सिपाही ने भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा लिखा। सूत्रों की मानें तो इसके बाद जिले के कई वरिष्ठ नेता पुलिस पर कार्रवाई न करने का दबाव बना रहे थे। विधानसभा का सत्र चल रहा था। इस दौरान यह बात आला अधिकारियों तक पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब एफआईआर करवाने वाले सिपाही पर लटकी तलवार

उच्च अधिकारियों के स्तर पर विजय को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिए गए। हालांकि, विजय ने तबादले के खिलाफ ट्रिब्यूनल में याचिका दायर कर दी। इस पर ट्रिब्यूनल ने उन्हें मामले का निस्तारण होने तक एसएचओ नाहन थाना ही बने रहने के आदेश जारी किए हैं। 

एसएचओ के बाद अब कथित भाजपा नेताओं पर मारपीट का मामला दर्ज कराने वाले सिपाही पर भी तलवार लटक रही है। सूत्रों की मानें तो जिले के नेता सिपाही का भी तबादला कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं। अब देखना यह है कि सुशासन की बात करने वाली जयराम सरकार अपने ही नेताओं के दबाव पर क्या कार्रवाई करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed