फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Transport Employee Joint Coordination Committee statement

हरियाणा के आंदोलन में सहयोग करेगी समिति: देवराज

Sat, 20 Oct 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 20 Oct 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
Himachal Transport Employee Joint Coordination Committee statement

हरियाणा सरकार की ओर से राज्य परिवहन कर्मचारियों के आंदोलन को दबाने की परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने निंदा की है। समिति के अध्यक्ष देवराज ठाकुर, उपाध्यक्ष हितेंद्र कंवर, सचिव राजेंद्र ठाकुर, नानक शांडिल, हरदयाल सिंह, विद्यासागर और खेमेंद्र गुप्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार का तानाशाह रवैया देखने को मिला।

विज्ञापन


हरियाणा राज्य परिवहन के कर्मचारी अपनी किसी निजी मांग के लिए नहीं बल्कि सरकारी परिवहन क्षेत्र को बचाने के लिए परिवहन विभाग में हो रहे निजीकरण और ठेका प्रथा के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। वैटलीजिंग स्कीम हिमाचल में भी शुरू की गई थी जो पूरी तरह विफल रही क्योंकि बस के मालिक का केवल एक ही उद्देश्य पैसा कमाना होता है। जनता की सुविधा  से उनका कोई सरोकार नहीं होता।
विज्ञापन


इस नीति से हिमाचल पथ परिवहन निगम को जो नुकसान झेलना पड़ा उसकी भरपाई आज तक नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा सरकार, हरियाणा राज्य परिवहन के कर्मचारियों की सभी मांगें पूरी नहीं करती है तो हिमाचल परिवहन निगम का प्रत्येक कर्मचारी उनके समर्थन में आंदोलन करने को विवश होगा। जिसकी पूर्ण जिम्मेवारी हरियाणा सरकार की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed