{"_id":"5e2f028d1cfc1b6cd47c9930","slug":"himachal-transport-department-will-run-power-boat-in-coal-dam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल डैम में पावर बोट चलाएगा हिमाचल परिवहन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल डैम में पावर बोट चलाएगा हिमाचल परिवहन विभाग
Tue, 28 Jan 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Jan 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल डैम में पावर बोट चलाई जाएगी। परिवहन विभाग डैम के किनारे चार जैटी निर्माण की औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गया है। यह जैटी तत्तापानी, सुन्नी, कौलडैम के पास बनेगी। इन जैटी से लोग बोट पर चढ़ेंगे।
विज्ञापन
विभाग ने इसका प्रारूप तैयार कर 5 करोड़ का प्रस्ताव लैंड वाटर वेज अथॉरिटी को भेज दिया है। सरकार अथॉरिटी के इस पैसे का इंतजार नहीं करेगा बल्कि विभाग स्वयं इसके निर्माण पर राशि खर्च करने जा रहा है। अथॉरिटी पैसा मिलने के बाद उसे वाटर ट्रांसपोर्ट से संबंधित अन्य कार्यों में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
परिवहन विभाग का कहना है कि कौल डैम के अलावा, चमेरा, भाखड़ा और अन्य डैम पर भी वाटर ट्रांसपोर्ट सिस्टम शुरू किया जाना है। इसके लिए 29 से 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। इसकी भी परिवहन विभाग ने फिजिबिलिटी स्टडी कर ली है।
विज्ञापन
अब इसकी डीपीआर तैयार की जानी है। परिवहन विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया ने बताया कि परिवहन विभाग या तो खुद बोट खरीदेगा या फिर कंपनियों से टेंडर आमंत्रित करेगा। अगले महीने से यह औपचारिकताएं पूरी की जानी हैं।
बोट में 50 से 60 लोगों के बैठने की होगी क्षमता
इन बोटों में 50 से 60 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। इसके अलावा बोट के भीतर लोगों के मनोरंजन के लिए एलईडी लगाए जाएंगे।