फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal tourism board member Dr S.P. Katyal Hits out at bollywood actress kangana ranaut

'बॉलीवुड क्वीन कंगना ने हिमाचल की जनता को किया शर्मिंदा'

Mon, 31 Oct 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 31 Oct 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
Himachal tourism board member Dr S.P. Katyal Hits out at bollywood actress kangana ranaut

हिमाचल टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत की एक झलक दो करोड़ रुपये में पड़ रही थी। कंगना ने प्रतिदिन 45 लाख रुपये फीस की मांग की थी। शूटिंग के लिए पूरी यूनिट के आने-जाने के खर्च और रहने, खाने-पीने का खर्च भी हिमाचल सरकार को उठाने को कंगना ने कहा था। 

विज्ञापन


कंगना रणौत को ब्रांड एंबेसडर बनाने के प्रस्ताव को ड्रॉप करने के बाद कंगना के परिजनों द्वारा हिमाचल सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद पर्यटन बोर्ड ने यह बड़ा खुलासा किया है। बोर्ड उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया द्वारा इस मामले पर अफसरशाही पर
विज्ञापन


उदासीन रवैया अपनाने के लगाए गए आरोपों पर सफाई देते हुए बोर्ड के सदस्य डॉ. एसपी कत्याल ने कहा कि बॉलीवुड क्वीन ने हिमाचल की जनता को शर्मिंदा किया है। पहले कंगना बात करने को राजी नहीं हुई, राजी होने पर उन्होंने छह माह तक अफसरों को इंतजार कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह तक कंगना ने करवाया इंतजार

Himachal tourism board member Dr S.P. Katyal Hits out at bollywood actress kangana ranaut
हिमाचल पर्यटन बोर्ड के सदस्य डॉ. एसपी कत्याल

राज्य पर्यटन विकास बोर्ड के सदस्य डॉ. एसपी कत्याल ने बताया कि जब कंगना को ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव दिया गया तो उन्होंने कोई रिस्पांस नहीं दिया। बोर्ड उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह के प्रयासों के बाद कंगना इस प्रस्ताव पर बात करने को राजी हुई। छह माह तक कंगना ने अफसरों को बात करने के लिए इंतजार करवाया। 

जब कंगना से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ तो बॉलीवुड क्वीन ने बहुत अधिक फीस की डिमांड की। बातचीत के बाद कंगना ने एक दिन की शूटिंग के लिए 45 लाख रुपये की फीस मांगी। शूटिंग और यूनिट के सभी खर्च भी सरकार को उठाने को कहा। डॉ. कत्याल ने बताया कि यह सभी खर्च मिलाकर कंगना की एक झलक दो करोड़ रुपये में पड़ रही थी। 

इसलिए लिया कंगना को ड्रॉप करने का फैसला

Himachal tourism board member Dr S.P. Katyal Hits out at bollywood actress kangana ranaut
हिमाचल पर्यटन बोर्ड के सदस्य डॉ. एसपी कत्याल

उन्होंने कहा कि इतना पैसा खर्च करने के बाद यह भी तय नहीं हो पा रहा था कि हिमाचल में सैलानियों की संख्या कितनी अधिक बढ़ जाएगी। डॉ. कत्याल ने कहा कि हिमाचल में प्रति वर्ष दो करोड़ के करीब सैलानी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रदेश के अनदेखे ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित करने पर बल दे रहे हैं। 

ऐसे में बोर्ड का पक्ष है कि अगर कहीं पैसा खर्च किया ही जाना है तो नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए खर्च करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन सब बातों को ध्यान में रखने के बाद ही बोर्ड ने कंगना रणौत को ब्रांड एंबेसडर बनाने के प्रस्ताव को ड्रॉप करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed