{"_id":"65450a7d627b57e34a0cdcc6","slug":"himachal-tops-the-country-in-food-processing-enterprise-scheme-state-will-get-rs-60-crore-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना में हिमाचल देश में अव्वल, मिलेंगे 60 करोड़, 14 हजार लोग होंगे लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना में हिमाचल देश में अव्वल, मिलेंगे 60 करोड़, 14 हजार लोग होंगे लाभान्वित
Fri, 03 Nov 2023 08:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 Nov 2023 08:28 PM IST
सार
हिमाचल का चयन आउटस्टैंडिंग परफार्मेंस स्टेट अवार्ड के लिए हुआ है। इस योजना के तहत हिमाचल को 60 करोड़ मिलेंगे, जिससे प्रदेश के 14 हजार लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार की पीएमएफएमई (प्रधानमंत्री फॉर्मालिशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग इंटरप्राइजेज स्कीम) के क्रियान्वयन में हिमाचल देशभर में अव्वल रहा है। हिमाचल का चयन आउटस्टैंडिंग परफार्मेंस स्टेट अवार्ड के लिए हुआ है। इस योजना के तहत हिमाचल को 60 करोड़ मिलेंगे, जिससे प्रदेश के 14 हजार लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
इस योजना के तहत देशभर में एक लाख लाभार्थी चयनित हैं, जिनमें से सर्वाधिक 14000 से अधिक लाभार्थी हिमाचल से पंजीकृत हैं। प्रदेश में इस योजना को लागू करने का जिम्मा उद्योग विभाग को सौंपा गया है। 5 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस उपलब्धि के लिए उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति को दिल्ली में सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन