फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal tops in National Urban Livelihoods Mission Operation

उपलब्धि: राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन संचालन में हिमाचल अव्वल

Fri, 25 Mar 2022 10:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Mar 2022 10:12 PM IST
सार

यह तीसरा मौका है जब हिमाचल प्रदेश पहले स्थान पर रहा है। वर्ष 2018-19 व 2019 -20 में भी प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ था। पुरस्कार स्वरूप में भारत सरकार की ओर से हिमाचल को 5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त अनुदान दिया गया है। 

विज्ञापन
Himachal tops in National Urban Livelihoods Mission Operation
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज - फोटो : Social Media

विस्तार

दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सफल संचालन के लिए उत्तरी पूर्व क्षेत्र और हिमालयी 10 राज्यों की श्रेणी में हिमाचल प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया है। यह तीसरा मौका है जब हिमाचल प्रदेश पहले स्थान पर रहा है। वर्ष 2018-19 व 2019 -20 में भी प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ था। पुरस्कार स्वरूप में भारत सरकार की ओर से हिमाचल को पांच करोड़ रुपये का अतिरिक्त अनुदान दिया गया है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहरी गरीबों के स्वयं सहायता समूहों का गठन कर सदस्यों का सामाजिक और आर्थिक विकास किया जा रहा है।

विज्ञापन


स्वयं सहायता समूहों के गठन के तीन माह बाद 10 हजार रुपये रिवाल्विंग फंड दिया जा रहा है, वहीं कौशल विकास घटक के तहत निशुल्क प्रशिक्षण और स्वरोजगार घटक के तहत लाभार्थियों को कम ब्याज दरों पर आसान ऋण बैंकों के माध्यम से प्रदान कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त शहरी आश्रय विहीन लोग जो खुले में सोते थे, उनके लिए शहरी निकायों में आश्रय भवन संचालित किए जा रहे हैं। शहरी विकास अधिकारी मनमोहन शर्मा ने कहा कि बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी विभाग की ओर से भारत सरकार की रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


प्रमुख उपलब्धियां
वर्ष : 2020 - 21
- हिमाचल में 698 स्वयं सहायता समूहों का निर्माण किया गया। इनमें से 635 को रिवाल्विंग फंड वितरण किया गया। 
- 2447 लोगों को कौशल प्रशिक्षण 
- स्वरोजगार कार्यक्रम में एकल ऋ ण 508, जबकि 145 स्वयं सहायता समूह को ऋ ण वितरित किए  - कुल 39 आश्रय भवन संचालित

वर्ष : 2021 - 22 
- 420 स्वयं सहायता समूहों का निर्माण, 757 स्वयं सहायता समूहों की रिवाल्विंग फं ड वितरण  
- 1777 लोगों को कौशल प्रशिक्षण 
- स्वरोजगार कार्यक्रम में एकल ऋ ण 320 और 149 स्वयं सहायता समूहों को ऋण वितरित किया गया 
- वेंडर मार्केट निर्माणाधीन-2,  अतिरिक्त आश्रय भवन संचालित-2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed