फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal to start water transport services at 16 routes: GS Bali

हिमाचल में 16 रूटों शुरू होंगी जल परिवहन सेवाएं: जीएस बाली

Sat, 01 Apr 2017 08:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 01 Apr 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
Himachal to start water transport services at 16 routes: GS Bali

हिमाचल में जल परिवहन सेवाएं शुरू होंगी। इस परियोजना के तहत प्रदेश में 16 रूटों पर सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसमें 14 रूट बिलासपुर जिला के गोबिंद सागर, जबकि एक-एक रूट पौंग और चमेरा में शुरू किए जाएंगे। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि हिमाचल में यह प्रोजेक्ट नया है। उन्होंने विपक्ष को इस प्रोजेक्ट पर कटाक्ष करने के बजाए सहयोग की अपील की।

विज्ञापन


बाली ने सदन में भाजपा विधायक महेश्वर सिंह से कहा कि आपने स्की विलेज को रोकने का काम किया जबकि कांग्रेस विधायक संजय रतन को भी सदन में इससे संबंधित प्रश्न करने पर करारा जवाब दिया। बाली ने कहा कि राज्य में जल परिवहन के लिए चमेरा, भाखड़ा और पौंग जलाशयों को चिन्हित किया गया है। इन संभावनाओं का पता लगाने के लिए कंसलटेंट की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन


विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनको इस दिशा में सहयोग करने का आश्वासन दिया है। भाजपा विधायक रविंद्र सिंह रवि जल परिवहन सेवा में स्थानीय लोगों को रोजगार देने का सुझाव दिया। बाली ने कहा कि बिलासपुर जिला में जिन रूटों पर जल परिवहन सेवा शुरू की जानी हैं, उनमें भाखड़ा-ब्रहमणी कलां, चौंतड़ा क्रासिंग, कड़ोह-कफाड़ा, मालरोन-नकराना, गाह-चलेला, धानी-पगवाना, ज्योरा-समलेटा, नाला नौण-ऋषिकेष, लुहणूघाट-बेरी दरोलां, कड़ोह काफना-
विज्ञापन
विज्ञापन



बिलासपुर, बिलासपुर-नाहरल, बिलासपुर-जगातखाना तथा बरनाली-धमेटा वाया रीन सेरी शामिल हैं। इसी प्रकार पौंग बांध कांगड़ा में डाडासीबा-नगरोटा सूरियां तथा चंबा के भनोटा-राजनगर-भलेई के बीच जल परिवहन सुविधा आरंभ की जानी है। विभाग अपने दम पर इसे चलाने की बजाए पीपीपी मोड पर सेवा शुरू करने के पक्ष में है। 


परिवहन मंत्री पर सस्ती लोकप्रियता बटोरने के आरोप
बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं श्रीनयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा ने संपत्ति को सार्वजनिक करने के मामले में खाद्य आपूर्ति एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली पर सस्ती लोकप्रियता बटोरने के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को हमीरपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में रणधीर शर्मा ने कहा कि अच्छा होता कि कांग्रेस के मंत्री चुनाव जीतने के बाद और मंत्री पद संभालने के बाद अपनी संपत्ति को सार्वजनिक करते।

सत्ता के साढ़े चार वर्ष पूरा करने के बाद इस प्रकार के कदम उठाना लोगों को गुमराह करना और हास्यास्पद है। भोरंज उपचुनाव प्रभारी रणधीर शर्मा ने कहा कि बीजेपी इस चुनाव को सेमीफाइनल मानती है और भोरंज में जीत दर्ज करने के बाद विस के आम चुनावों में भी पार्टी पूर्ण बहुमत से जीतेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का यह बयान कि भोरंज उपचुनाव सेमीफाइनल नहीं और जीत व हार से कोई फर्क नहीं पड़ता, हार को सामने देख बौखलाहट में है। रणधीर ने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी डा. अनिल धीमान पर परिवारवाद का आरोप लगाने से पहले कांग्रेस को अपने भीतर झांक लेना चाहिए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी सांसद का चुनाव लड़ती हैं तो बेटा विक्रमादित्य युकां अध्यक्ष हैं।


रणधीर शर्मा ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा है। यूपीए सरकार में मंत्री रहते हुए वीरभद्र सिंह पर यह आरोप लगे थे, जिसके चलते उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। विधानसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने को रणधीर शर्मा ने लोकतंत्र की हत्या बताया है। उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed