फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal to be first open defecation-free state

देश का दूसरा राज्य बना हिमाचल, हासिल की बड़ी उपलब्धि

Mon, 24 Oct 2016 08:59 AM IST
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 24 Oct 2016 08:59 AM IST
विज्ञापन
Himachal to be first open defecation-free state

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश खुला शौच मुक्त बन गया है। प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि शत प्रतिशत घरों में शौचालय बना दिए गए हैं। सिक्किम के बाद हिमाचल देश में दूसरा खुला शौचमुक्त राज्य बन गया है। सभी घरों में शौचालय होने के आंकड़े केंद्र सरकार के समक्ष पेश करने के बाद अब केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 28 अक्तूबर को शिमला के पीटरहाफ में औपचारिक रूप से इसका एलान करेंगे।

विज्ञापन


इसके लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र भी मौजूद रहेंगे। खुला शौच मुक्त होने पर केंद्र सरकार प्रदेश को तीन साल तक इन्सेंटिव देगी। बता दें कि प्रदेश सरकार ने केंद्र के सामने 31 मार्च 2017 तक राज्य को खुला शौच मुक्त करने का लक्ष्य रखा था जिसे पांच माह पहले ही पूरा कर लिया गया है। 

विज्ञापन

अधिकारी और संस्थाएं भी होंगी पुरस्कृत

Himachal to be first open defecation-free state

केंद्र की ओर से प्रदेश सरकार को प्रशस्ति पत्र देने के अलावा ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग और आईपीएच विभाग के अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। खुला शौच मुक्त करने में सहयोग करने वाले युवक मंडल, महिला मंडल और अन्य संस्थाओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। 

ग्रामीण एवं पंचायती राज सचिव ओंकार शर्मा ने बताया कि हिमाचल के 12 जिलों के 78 ब्लॉकों की 3226 पंचायतें खुला शौच मुक्त हो गई हैं। शिमला में 28 अक्तूबर को इसकी औपचारिक घोषणा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed