फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Telemedicine facility will be started in Una from April 6

हिमाचल: ऊना में छह अप्रैल से शुरू होगी टेलीमेडिसन सुविधा

Sat, 04 Apr 2020 05:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Apr 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
Himachal: Telemedicine facility will be started in Una from April 6
सांकेतिक तस्वीर

पीजीआई चंडीगढ़ से अपना इलाज करा रहे हिमाचल के ऊना जिले के मरीजों को सोमवार से टेलीमेडिसन की सुविधा दी जाएगी। उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि इससे पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज करा रहे मरीजों को बड़ी सुविधा मिलेगी। कहा कि पीजीआई चंडीगढ़ में फिलहाल ओपीडी बंद है, इसलिए मरीजों को सुविधा देने के लिए टेलीमेडिसन तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। पीजीआई से डॉ. अनमोल व डॉ. अरुण ऊना पहुंच गए हैं और आईपीएच विश्राम गृह ऊना में उनके लिए व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन


जिन मरीजों का पीजीआई का कार्ड बना है, वह कार्ड के साथ सोमवार से आईपीएच विश्राम गृह में किसी भी कार्य दिवस के दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आ सकते हैं। यह सुविधा मरीजों को सोमवार से मिलना शुरू हो जाएगी, जिसके लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। डीसी ने कहा कि ऊना में ही मरीजों का ईसीजी, बीपी आदि के टेस्ट किए जाएंगे और उनका रिजल्ट सीधे चंडीगढ़ में बैठे पीजीआई डॉक्टरों के पास उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed