{"_id":"63a5945c28777f1b970517c6","slug":"himachal-technical-university-tentative-dates-for-undergraduate-postgraduate-exam-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: स्नातक, स्नातकोत्तर परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: स्नातक, स्नातकोत्तर परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी
Fri, 23 Dec 2022 05:14 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 23 Dec 2022 05:14 PM IST
सार
प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की जनवरी-फरवरी माह में प्रस्तावित परीक्षा की संभावित तिथियां जारी की हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की जनवरी-फरवरी माह में प्रस्तावित परीक्षा की संभावित तिथियां जारी की हैं। तकनीकी विवि ने बीटेक, बी फार्मेसी, बीआर्क, बीसीए, बीबीए, बीएचएमसीटी, बीएससी (एचएम एंड सीटी), एमटेक, एमबीए, एमसीए, एमबीए (पर्यटन), एम फार्मेसी, एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान और पीजी डिप्लोमा योग के नियमित सेमेस्टर, रि अपीयर, विशेष मौके से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षाएं 10 जनवरी से 17 फरवरी तक होना प्रस्तावित हैं। परीक्षाएं सुबह और सायं के दो सत्रों में होगी।
विज्ञापन
परीक्षा तिथि से संबंधित अगर किसी को कोई सुझाव देना है, तो वह दो जनवरी तक लिखित रूप में या ई-मेल के माध्यम से सूचित कर सकते हैं। चार जनवरी को फाइनल परीक्षा तिथियां जारी की जाएंगी। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ने कहा कि स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षा से संबंधित तैयारी लगभग पूरी कर ली है। संभावित परीक्षा तिथियां सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को भेज दी हैं, साथ ही वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की जनवरी-फरवरी में प्रस्तावित स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर की परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन फॉर्म 29 दिसंबर तक भर सकते हैं। अभ्यर्थी परीक्षा फार्म और फीस से संबंधित ब्योरा तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन