फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Technical University: B.Tech Computer Science will start from this session, the minister disclosed

HPTU: इसी सत्र से शुरू होंगे बीटेक कंप्यूटर साइंस समेत तीन नए कोर्स, मंत्री ने किया खुलासा

Mon, 23 May 2022 05:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 May 2022 05:33 PM IST
सार

तकनीकी विवि हमीरपुर में इसी सत्र से बीटेक कंप्यूटर साइंस की कक्षाएं शुरू होंगी। इसके अलावा विवि में एमटेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग डाटा साइंस की पढ़ाई भी शुरू होगी। इसके लिए जल्द पाठ्यक्रम तैयार होगा। 

विज्ञापन
Himachal Technical University: B.Tech Computer Science will start from this session, the minister disclosed
तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा और विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. शशि कुमार धीमान। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर में इसी सत्र से बीटेक कंप्यूटर साइंस की कक्षाएं शुरू होंगी। इसके अलावा विवि में एमटेक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग डाटा साइंस की पढ़ाई भी शुरू होगी। इसके लिए जल्द पाठ्यक्रम तैयार होगा। हमीरपुर में तकनीकी शिक्षा मंत्री ने डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि एमसीए के विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम में डाटा साइंस जोड़ने की योजना है। विद्यार्थियों को बाजार की जरूरत के अनुरूप तैयार किया जाएगा। जल्द तकनीकी विवि परिसर में प्लेसमेंट और प्रशिक्षण सेल का गठन किया जाएगा। इसके लिए स्थायी प्लेसमेंट ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी।    मंत्री ने कहा कि तकनीकी विवि का चौथा दीक्षांत समारोह जून-जुलाई में प्रस्तावित है। 

विज्ञापन


स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स को शुरू करने का प्रस्ताव आगामी शैक्षणिक परिषद की बैठक में रखा जाएगा। यह कोर्स हिमाचल में अभी तक कहीं भी नहीं है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए गठित समिति की जल्द बैठक बुलाई जाएगी। पूर्व में बाहरी राज्यों में होने वाले मूल्यांकन पर मंत्री ने कहा कि इससे परीक्षा परिणाम घोषित करने में देरी होती थी, इसलिए अब हिमाचल मेें ही मूल्यांकन करवाया जा रहा है। तकनीकी विवि से संबद्धता प्राप्त महाविद्यालयों में आई कमी पर उन्होंने कहा कि पूर्व में सभी तकनीकी कोर्सों को तकनीकी विवि के अधीन करने का निर्णय हुआ था, लेकिन अभी तक हिमाचल प्रदेश विवि में तकनीकी कोर्स चल रहे हैं। इसके चलते तकनीकी विवि को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


तकनीकी विवि परिसर में बनेगा नया शैक्षणिक भवन
तकनीकी विवि परिसर में नए शैक्षणिक भवन का निर्माण प्रस्तावित है। इसका काम जल्द शुरू होगा। नए शैक्षणिक भवन में लेक्चर थियेटर सहित अत्याधुनिक क्लास रूम तैयार किए जाएंगे। तकनीकी विवि में शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति और गैर-शिक्षक वर्ग के नए पदों को भी सृजित करने का मामला ध्यान में है, जल्द ही मुख्यमंत्री से इस मामले को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुकमसेरी में इसी साल से ऑफ कैंपस खोलने की तैयारी
मंत्री ने बताया कि लाहौल-स्पीति के कुकमसेरी में इसी साल से ऑफ कैंपस खोलने की तैयारी है। इस मौके पर तकनीकी विवि के कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर और अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed