{"_id":"6437e6da3c783a5812069b06","slug":"himachal-technical-university-applications-sought-for-admission-in-btech-b-pharmacy-entrance-exam-will-be-h-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: बीटेक, बी-फार्मेसी में दाखिले के लिए मांगे आवेदन, इस दिन होगी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: बीटेक, बी-फार्मेसी में दाखिले के लिए मांगे आवेदन, इस दिन होगी प्रवेश परीक्षा
Thu, 13 Apr 2023 04:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 Apr 2023 04:57 PM IST
सार
प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक (डायरेक्ट एंट्री, बी फार्मेसी (एलोपैथी), एमसीए, एमबीए, एमबीए (पर्यटन) में दाखिला लेने के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक (डायरेक्ट एंट्री, बी फार्मेसी (एलोपैथी), एमसीए, एमबीए, एमबीए (पर्यटन) में दाखिला लेने के लिए आवेदन मांगे हैं। इन विषयों में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एचपीसीईटी) देना होगा। इसके लिए विद्यार्थी 23 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तकनीकी विवि की प्रवेश परीक्षा 14 मई को होगी। विवि बीटेक, बी फार्मेसी, एमसीए, एमबीए, एमबीए (पर्यटन) में प्रवेश के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है।
विज्ञापन
बीटेक, बी फार्मेसी और एमसीए की प्रवेश परीक्षा सुबह के सत्र में होगी, जबकि एमबीए, एमबीए (पर्यटन) की परीक्षा सायं के सत्र में आयोजित की जाएगी। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र में विभिन्न विषयों में दाखिला लेने के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की कुल सीटों की 50 फीसदी सीटें एचपीसीईटी के माध्यम से ही भरी जाती हैं।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर सूचना विवरणिका देख सकते हैं, जिसमें प्रवेश परीक्षा से संबंधित ब्योरा विस्तारपूर्वक बताया गया है। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश में चंबा, धर्मशाला, पालमपुर, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन, शिमला, सिरमौर जिले के अलावा एक परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ में स्थापित किया जाएगा। अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन आवेदन फार्म में परीक्षा स्थल का चयन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र के साथ एडमिट कार्ड में आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन