{"_id":"62f527b417aac83512135b9f","slug":"himachal-technical-education-board-online-applications-sought-till-16-for-second-phase-counseling","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPTEB: हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPTEB: हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन
Thu, 11 Aug 2022 09:32 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 11 Aug 2022 09:32 PM IST
सार
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि बोर्ड की ओर से 19 जून को आयोजित की गई बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट-2022) के दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा के दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले चरण के बाद रिक्त सीटों की सूची हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि बोर्ड की ओर से 19 जून को आयोजित की गई बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट-2022) के दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस राउंड में केवल वही अभ्यर्थी योग्य होंगे, जिन्होंने पैट-2022 की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपने दसवीं कक्षा के अंक अपने आवेदन पत्र में अपडेट नहीं किए हैं, वे अभ्यर्थी अपने अंकों को बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर अपडेट कर लें। अन्यथा, उन अभ्यर्थियों की दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए मान्यता रद्द कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण की काउंसलिंग के बाद राज्य के सभी बहुतकनीकी संस्थानों में खाली बची सीटों की सूची अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण की सीटों का आवंटन 19 अगस्त को किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थी संबंधित संस्थानों में 23 अगस्त तक मूल दस्तावेजों के साथ प्रवेश प्रक्रिया संपन्न करवा सकते हैं।
विज्ञापन