{"_id":"6235ba2b0df2322f6e6813ab","slug":"himachal-team-leave-for-inter-university-corfball-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: अंतर विश्वविद्यालय कोर्फबाल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: अंतर विश्वविद्यालय कोर्फबाल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम रवाना
Sat, 19 Mar 2022 07:34 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 19 Mar 2022 07:34 PM IST
सार
आल इंडिया इंटर विश्वविद्यालय कोर्फबाल प्रतियोगिता में पहली बार हिमाचल प्रदेश की टीम भाग लेगी। चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश के राष्ट्रीय कोर्फबाल खिलाड़ी विशाल शर्मा ने 10 दिन तक प्रशिक्षण दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल कोर्फबाल की टीम रवाना
- फोटो : संवाद
विस्तार
आल इंडिया इंटर विश्वविद्यालय कोर्फबाल प्रतियोगिता में पहली बार हिमाचल प्रदेश की टीम भाग लेगी। यह प्रतियोगिता 20 से 24 मार्च तक महाराष्ट्र के पुणे में टीसी कॉलेज बारामति में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में सोलन जिले के शूलिनी विश्वविद्यालय के खिलाड़ी हिमाचल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश के राष्ट्रीय कोर्फबाल खिलाड़ी विशाल शर्मा ने 10 दिन तक प्रशिक्षण दिया है। श्रेया ठाकुर, अनुष्का तपवाल, रुपाली चौधरी, डालिया दास, जाह्नवी त्रिपाठी, आयुषी कटोच, रमनदीप सिंह, आशीष कुमार सिंह, आकाश कुमार, प्रियांशु कुमार, माधव ओर आयुष सहित 12 खिलाड़ी तथा टीम कोच आकाश शर्मा, महिला टीम कोच और मैनेजर परीक्षित जोजटा पुणे रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश कोर्फबाल संघ के महासचिव बीआर सुमन ने कहा कि यह खुशी की बात है कि पहली बार खिलाड़ी इंटर यूनिवर्सिटी कोर्फबाल प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे पूरे तालमेल के साथ अपने खेल का प्रदर्शन करें तथा हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करें। कोर्फबाल संघ के कोषाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय रेफरी विनोद कुमार, संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, पवन नेगी और अन्य उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति ने कहा कि इंटर यूनिवर्सिटी कोर्फबाल प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम पहली बार भाग ले रही है।
विज्ञापन