फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal team in national games at kerala.

समरेश संग ये 'जंग' जीतने निकले 94 खिलाड़ी

Thu, 29 Jan 2015 02:58 PM IST
Updated Thu, 29 Jan 2015 02:58 PM IST
विज्ञापन
himachal team in national games at kerala.

केरल में होने वाली नेशनल गेम्स में हिमाचल प्रदेश से शूटिंग में शमरेश जंग और सोनिया राय, कबड्डी में कविता और प्रियंका, बॉक्सिंग में शशि और गीतानंद जैसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों सहित 94 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन


31 जनवरी को होने वाली नेशनल गेम्स से प्रदेश से 9 विभिन्न प्रतियोगिताओं में 94 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। शूटिंग, कबड्डी, बॉक्सिंग के अलावा आर्चरी, एथलेटिक्स, क्नोइंग, फेंसिंग, जिमनास्टिक और रेस्लिंग शामिल हैं।
विज्ञापन


एक महीने के कठोर अभ्यास के बाद टीमें केरल रवाना हो चुकी है। शनिवार 31 जनवरी को ओपनिंग सेरेमनी के साथ शुरू होने वाली नेशनल गेम्स 14 फरवरी तक चलेंगी। एथलेटिक्स और शूटिंग त्रिवेंद्रम में, जिमनास्टिक कोची में, रेस्लिंग कन्नौर में और अन्य प्रतियोगिताओं के लिए भी अलग अलग स्थल चुने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुमन रावत करेंगी अगुवाई

himachal team in national games at kerala.

टीम का नेतृत्व प्रदेश की पहली अर्जुन अवॉर्डी एवं एडिशनल डायरेक्टर स्पोर्ट्स सुमन रावत कर रही है। इसके अलावा एपीजी यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट रजिस्ट्रार प्रणव भंडारी, सुशील भारद्वाज और ओपी रनौत भी विभिन्न टीमों के साथ रहेंगे।

खिलाड़ियों का चयन हिमाचल प्रदेश ऑलंपिक एसोसिएशन के तहत इंडिया ऑलंपिक एसोसिएशन ने किया। एसोसिएशन के सचिव राजेश भंडारी ने खिलाड़ियों के चयन की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश के खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य के लिए कई पदक लेकर आएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल के क्षेत्र में युवा अधिक रूची ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह यदि प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता रहा तो खेल की दुनिया में हिमाचल किसी से पीछे नहीं रहेगा।

ये खिलाड़ी लेंगे नेशनल में हिस्सा

himachal team in national games at kerala.

तीरंदाजी में देवेंद्र सिंह, दर्शन गुरुंग, तोप बहादुर गुरुंग, बिशनु बहादुर थापा, मनोज गुरंग। एथलेटिक्स में दिनेश कुमार, अंकुर शर्मा, पंकज, भानू प्रकाश, संदीप कुमार दिनेश, संदीप, मुकेश, रोहित चौहान कांता, ज्योति, रिशु ठाकुर, रिचा शर्मा निवेदिता, स्वाति। बॉक्सिंग में अमन ठाकुर, दिग्विजय, गीता नंद, आशीष, ममता, शशि नेगी, अनिता ठाकुर।

केनोइंग में रीना देवी, तान्या, मनीषा चंदेल, मोनिका रानी और रंजना, फेंसिंग में ज्योतिका दत्ता, अनिका, कृतिका, आकांक्षा। जिमभनास्टिक में दिवांशु सोनी, आकाश, कबड्डी में प्रियंका नेगी, रितु नेगी, कविता, रजनी देवी, निर्मला देवी, राजेंद्र कौर, पद्मा, देविका चौहान, मधुबाला, मंजु देवी, पूजा ठाकुर, पिंकी।

शूटिंग में कुलदीप वर्मा, समीर जंग, समरेश जंग, कार्तिक ेय महाजन विक्रांत सिंह राणा, आदिल ग्रेवाल, हर्षित शर्मा, सोनिया राय, रचना देवी, आंचल राणा, श्रुतिका शर्मा, शिवांगी तेगटा, ओशीन रेतका, विरेंद्रा सिंह बांशटु, सचिन बंगालिया, जेनिफर गुलेरिया। कुश्ती में विजय, प्रिया थापा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed