{"_id":"5bc483e1bdec22174c7de209","slug":"himachal-teachers-will-protest-in-patiala-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में धरना देंगे हिमाचल के शिक्षक, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में धरना देंगे हिमाचल के शिक्षक, ये है वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 15 Oct 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के विधानसभा क्षेत्र पटियाला में चल रहे शिक्षकों के धरने में हिमाचल के शिक्षक भी शामिल होंगे। 18 अक्तूबर को राजकीय अध्यापक संघ का एक दल धरने में शामिल होने हिमाचल से पटियाला जाएगा।
विज्ञापन
संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने बताया है कि पंजाब के शिक्षकों के आंदोलन में शामिल होने के लिए ऑल पंजाब अध्यापक मोर्चा के अध्यक्ष और अखिल भारतीय माध्यमिक शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष की ओर से न्योता भेजा गया है।
विज्ञापन
हिमाचल के शिक्षक 18 अक्तूबर को पटियाला जाकर धरने में शामिल होंगे। वीरेंद्र चौहान ने बताया कि पंजाब में एसएसए और मॉडल स्कूलों के अध्यापकों के नियमितीकरण पर वेतन कटौती करने पर हजारों अध्यापकों ने 13 अक्तूबर को साझा अध्यापक मोर्चा पंजाब के नेतृत्व ने प्रदर्शन शुरू किया है।
विज्ञापन
इस विरोध प्रदर्शन में 17 शिक्षकों का आमरण अनशन 9वें दिन तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि करीब 30 हजार कच्चे अध्यापकों को विभाग में नियमित करने, अध्यापक नेताओं की बर्खास्तगी रद्द करवाने, युक्तिकरण नीति
वापस करवाने, महंगाई भत्ते और वेतन आयोग की रिपोर्ट जारी करवाने, शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव को विभाग में से तुरंत हटाने और पुरानी पेंशन प्रणाली की बहाली होने तक पंजाब के शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन जारी रखने का फैसला लिया है।