फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal teacher unions are not unanimous on summer vacation in schools

ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में बदलाव को एकमत नहीं शिक्षक संगठन

Sat, 23 Mar 2019 06:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Mar 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
himachal teacher unions are not unanimous on summer vacation in schools

हिमाचल के ग्रीष्मकालीन स्कूलों की छुट्टियों में बदलाव करने को शिक्षक संगठन एकमत नहीं हैं। किसी संगठन ने अप्रैल की छुट्टियों में कटौती की मांग की है तो कोई छुट्टियां न देने के हक में है।

विज्ञापन


शनिवार को उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा के साथ निदेशालय में विभिन्न शिक्षक संगठनों की बैठक हुई। जिला उपनिदेशकों के साथ भी चर्चा की गई। अब सुझावों की रिपोर्ट बनाकर उच्च शिक्षा निदेशालय सरकार को भेजेगा।
विज्ञापन


राजकीय अध्यापक संघ ने ग्रीष्मकालीन स्कूलों में एक से छह जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां, एक से पांच अप्रैल तक बसंत की छुट्टियां और 16 जुलाई से 25 अगस्त तक गर्मियों की छुट्टियां देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने मांग की कि लाहौल-स्पीति में बसंत की छुट्टियां एक से दस अप्रैल और गर्मियों की 16 जुलाई से 19 अगस्त तक होनी चाहिए। उन्होंने शीतकालीन स्कूलों में मानसून की छुट्टियां 26 जुलाई से 14 अगस्त तक करने की मांग भी रखी। 

सभी स्कूलों में एकसाथ परीक्षाएं करवाने की वकालत

स्नातकोत्तर संघ के अध्यक्ष चितरंजन कालटा ने ग्रीष्मकालीन स्कूलों में एक अगस्त से 21 अगस्त तथा शीतकालीन स्कूलों में 16 से 21 अगस्त तक मानसून की छुट्टियों देने की वकालत की। सीएंडवी शिक्षक संघ के अध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने ग्रीष्मकालीन स्कूलों में एक से छह अप्रैल तक बसंत, 15 जुलाई से 17 अगस्त तक गर्मियों तथा 25 से 31 दिसंबर तक सर्दियों की छुट्टियां देने की पैरवी की।

शीतकालीन स्कूलों में मानसून की छुट्टियां 18 से 23 अगस्त तक देने की मांग भी की। अन्य शिक्षक संगठनों ने भी सुझाव दिए। शिक्षक संगठनों ने प्रदेश के सभी स्कूलों में एक साथ परीक्षाएं करवाने की वकालत की। दिसंबर में पहली से जमा दो कक्षा तक की परीक्षाएं और जनवरी में सर्दियों की छुट्टियां देने की मांग की गई। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में सात जनवरी तथा शीतकालीन स्कूलों में 12 फरवरी से नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने की पैरवी की गई।

सरकार लेगी अंतिम फैसला : अमरजीत
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को विभिन्न शिक्षक संगठनों और जिला उपनिदेशकों के साथ बैठक की गई। छुट्टियों में बदलाव के लिए कई सुझाव मिले हैं। इनके आधार पर छात्र हित में प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा जाएगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड से भी राय ली जाएगी। सरकार ही अंतिम फैसला लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed