फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Tank exploded in Dalchera, a mysterious explosion in night

हिमाचल: रहस्यमयी धमाके से बिझड़ी के दलचेहड़ा में टंकी जमींदोज

Tue, 06 Oct 2020 07:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिझड़ी (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, बिझड़ी (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Oct 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Himachal: Tank exploded in Dalchera, a mysterious explosion in night
टंकी रहस्यमयी धमाके की कंपन से जमींदोज हो गई। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के हमीरपुर जिले के  विकास खंड बिझड़ी की दलचेहड़ा पंचायत में सोमवार रात को एक घर के बाहर पानी की टंकी रहस्यमयी धमाके की कंपन से जमींदोज हो गई है।

विज्ञापन


ग्रामीण कुलदीप सिंह ने घर के पास इस सीमेंटेड टंकी का निर्माण करवाया था। पंचायत प्रधान अनीता कुमारी का कहना है कि सोमवार रात को पौने 10 बजे के करीब एक बड़े धमाके की आवाज से कुलदीप सिंह की 10,000 लीटर की क्षमता वाली पानी की टंकी ध्वस्त हो गई है।
विज्ञापन


पंचायत प्रतिनिधियों ने मंगलवार को इसका निरीक्षण किया है। उल्लेखनीय है कि धमाका कहां हुआ और कैसे हुआ इसकी जांच जारी है। धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि कंपन से बड़े-बड़े घर तक थर्रा उठे। लोग घरों से बाहर निकल गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहस्यमयी धमाके की आवाज से अभी नहीं उठा पर्दा

हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिलों में सोमवार रात 10:45 बजे जिस रहस्यमयी धमाके की आवाज गूंजी, उससे मंगलवार शाम तक जिला प्रशासन और पुलिस पर्दा नहीं उठा पाई। सोमवार देर रात हुए धमाके की आवाज की चर्चा मंगलवार को दिन भर रही। बेशक पुलिस पर्दा नहीं उठा पाई हो लेकिन भारतीय वायु सेना के विशेषज्ञों के मुताबिक वायु सेना के फाइटर जेट एयरक्राफ्ट से निकलने वाली सुपर सोनिक तरंगों के कारण इस तरह के धमाके होते हैं। अक्सर इस तरह के धमाके तब होते हैं, जब सुपर सोनिक फाइटर जेट एयरक्राफ्ट का प्रेशर वे में बदलाव आता है। जब भी कोई एयरक्राफ्ट मार्क की स्पीड में आता है या फिर स्पीड ऑफ साउंड से एयरक्राफ्ट अत्यधिक तेज रफ्तार पकड़ता है, तो हवा का प्रेशर पेटर्न बदल जाता है।

हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग के उप निदेशक एवं भारतीय वायु सेना के पूर्व स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा कहते हैं कि एयरक्राफ्ट के निर्धारित मार्क या सुपर सोनिक स्पीड के कारण धमाके होते हैं। यह केवल युद्ध अभ्यास या किसी विशेष परिस्थितियों में ही होता है। सामान्य तौर पर हर एयरक्राफ्ट से ऐसी आवाजें नहीं निकलतीं। हमीरपुर निवासी अधिवक्ता अमित शर्मा, विकास शर्मा, तहसीलदार टोनी देवी संजीव प्रभाकर और सैनिक कल्याण विभाग के ओएसडी डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि यह धमाका कहां और कैसे हुआ इसका किसी को पता नहीं। ऐसा लगा था मानो आसमान से गोले गिरने के कारण धमाका हुआ हो। 

अभी कुछ नहीं कह सकते
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी ने कहा कि सोमवार देर रात जो रहस्यमयी धमाका हुआ, उसके बारे में जिला के सभी पुलिस थानों और पुलिस चौकियों से सूचना मांगी गई है। लेकिन अभी कहीं से भी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह धमाका किस कारण हुआ, अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed