{"_id":"69c626a056cea2a8720e12b1","slug":"himachal-suryakiran-aerobatic-team-wins-hearts-of-spectators-with-aerial-acrobatics-in-the-skies-of-sujanpur-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सुजानपुर के आसमान में सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने कलाबाजियां दिखाकर दर्शकों का जीता दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सुजानपुर के आसमान में सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने कलाबाजियां दिखाकर दर्शकों का जीता दिल
Fri, 27 Mar 2026 12:11 PM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:11 PM IST
सार
वीरवार को सुजानपुर में वायु सेना के जांबाजों के करतब देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। 25 मिनट के शो में भारतीय वायु सेना के इन जांबाजों ने कई फॉर्मेंशन्स बनाकर रोमांच, रफ्तार, नियंत्रण और अनुशासन की एक शानदार झलक पेश की। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना की टीम सुजानपुर में करतब दिखाती हुई।
- फोटो : जागरूक पाठक
विस्तार
सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर एयर शो के दूसरे दिन वीरवार को वायु सेना के जांबाजों के करतब देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। सुबह 10:55 बजे जब सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के नौ हॉक एमके-132 जेट विमानों ने एक साथ दनदनाते हुए सुजानपुर के आसमान में प्रवेश किया तो मैदान में हजारों लोगों ने तालियों से जांबाज अधिकारियों एवं पायलटों का स्वागत किया।
विज्ञापन
25 मिनट के शो में भारतीय वायु सेना के इन जांबाजों ने कई फॉर्मेंशन्स बनाकर रोमांच, रफ्तार, नियंत्रण और अनुशासन की एक शानदार झलक पेश की। सबसे पहले हल्के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के आकार की फॉर्मेशन बनाई। इसके बाद सुखोई के आकार की फॉर्मेशन में उड़ान भरी। इसके बाद डायमंड, डीएनए, हृदय और अन्य आकृतियां बनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
सूर्य किरण एरोबेटिक टीम की कमेंटेटर फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू ने एयर शो की जानकारी दर्शकों तक पहुंचाई। स्क्वॉड्रन लीडर संजेश सिंह ने ग्राउंड ड्यूटी निभाई। सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य एवं वायु सेना की वरिष्ठ अधिकारी कैप्टन रचना जोशी भी मौजूद रहीं। थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन