धर्मशाला: धर्मगुरु दलाईलामा से मिले सिक्किम के मुख्यमंत्री, लिया आशीर्वाद
दलाईलामा से मुलाकात के बाद तमांग ने सोशल मीडिया हैंडल पर धर्मगुरु की करुणा की सराहना की। तमांग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के मौके पर उन्होंने दलाईलामा का आशीर्वाद लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने गुरुवार सुबह अपनी सरकार के बड़े अफसरों के साथ धर्मशाला में धर्मगुरु दलाईलामा से मुलाकात की। दलाईलामा के दौरे से पहले सिक्किम की पूरी सरकार की धर्मगुरु से बैठक काफी महत्वपूर्ण रही। दलाईलामा से मुलाकात के बाद तमांग ने सोशल मीडिया हैंडल पर धर्मगुरु की करुणा की सराहना की। तमांग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के मौके पर उन्होंने दलाईलामा का आशीर्वाद लिया। सीएम के साथ सिक्किम सरकार के करीब 10 बड़े अफसर भी दलाईलामा से मिले। मुख्यमंत्री ने सिक्किम आने के न्योते को स्वीकार करने के लिए दलाईलामा का आभार जताया।
#WATCH | Himachal Pradesh: Sikkim CM Prem Singh Tamang met Tibetan spiritual leader Dalai Lama at his residence in Mcleodganj earlier today
विज्ञापन
(Source: Dalai Lama's Office) pic.twitter.com/rfSL5k92jr — ANI (@ANI) September 21, 2023
उन्होंने कहा कि सिक्किम के लोग भाग्यशाली हैं कि उनको धर्मगुरु दलाईलामा का मार्गदर्शन मिलेगा। धर्मगुरु का शांति का संदेश दुनिया को आध्यात्मिक रूप से जागृत कर रहा है। तमांग ने सिक्किम के लोगों की तरफ से धर्मगुरु के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सिक्किम के लोग धर्मगुरु दलाईलामा के भव्य स्वागत के लिए तैयार हैं।
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने देर रात कोटला स्थित प्राचीन बगलामुखी मंदिर में शांति हवन किया। शुक्रवार सुबह तमांग सिक्किम रवाना हाेंगे। दलाईलामा भारत-चीन सीमा पर पहाड़ों में बसे पूर्वोत्तर सीमावर्ती राज्य सिक्किम की 10 से 14 अक्टूबर तक सातवीं यात्रा करेंगे। दलाईलामा की यह महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और आध्यात्मिक यात्रा होगी। दलाईलामा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार धर्मगुरु 13 वर्ष बाद सिक्किम की यात्रा करेंगे।
सिक्किम के मुख्य सचिव ने किया क्रिकेट स्टेडियम का दौरा
सिक्किम के मुख्य सचिव वीबी पाठक ने आने धर्मशाला दौरे के दौरान गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को निहारा। इस दौरान वीबी पाठक ने एचपीसीए के प्रबंधन से स्टेडियम के बारे में पूरी जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि पहाड़ाें के बीच बनाया क्रिकेट स्टेडियम बहुत ही खूबसूरत है। यहां आने वाला हर कोई इसे देख कर खुश हो जाता है।
सिक्किम के मुख्य सचिव अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमंग के साथ धर्मशाला आए हैं। स्टेडियम के आने से पहले सुबह वह तिब्बती धर्मगुरु दलाइलामा से मिले हैं। वहीं एचपीसीए के जीएम ने बताया की गुरुवार को सिक्किम के मुख्य सचिव ने स्टेडियम के दौरा किया है।