फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal statehood day employee bag is empty.

खाली रह गई कर्मचारियों की झोली

Mon, 26 Jan 2015 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 26 Jan 2015 02:06 PM IST
विज्ञापन
himachal statehood day employee bag is empty.
मौका था और दस्तूर भी। लेकिन पूर्ण राज्यत्व दिवस पर कर्मचारियों की झोली खाली रह गई। इन्हें डीए मिला न नियमित करने की घोषणा हुई। अनुबंध कर्मचारियों की उम्मीदें भी धरी रह गईं। पेंशन बढ़ाने का ऐलान भी नहीं हुआ।
विज्ञापन


अपने लगभग आधे घंटे के भाषण में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दो साल की अवधि में किए विकासात्मक कार्यों का ब्योरा दिया। विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया लेकिन बड़ी घोषणा से परहेज रखा।
विज्ञापन


हां, बिलासपुर जिले को सीएम विकास की सौगात जरूर दे गए। पुलों के निर्माण के अलावा कई स्कूल और अस्पताल अपग्रेड किए गए। वहीं, एम्स संस्थान को बिलासपुर में खोलने की भी बात उन्होंने कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों को आस थी कि मुख्यमंत्री जहां डीए किस्त जारी करेंगे। वहीं, अनुबंध कर्मियों को नियमित करने, पेंशन बढ़ाने जैसे मसले धरे के धरे ही रह गए। सीएम का संबोधन एक तरह से स्थानीय घोषणाओं पर फोकस रहा।

किसी अन्य जिले के लिए भी नहीं की कोई घोषणा

himachal statehood day employee bag is empty.

ऊना, सिरमौर और बिलासपुर राष्ट्रीय स्तर के बडे़ संस्थानों के अलावा प्रदेश के किसी भी जिले के नाम पर सीएम ने कोई भी नई घोषणा नहीं की।

दोहराई पुरानी घोषणा
सीएम वीरभद्र सिंह ने कई सालों से सुर्खियों में चल रहे बैरी-दड़ोला पुल को लेकर फिर घोषणा की है। कुछ साल पहले सीएम ने इस पुल निर्माण की घोषणा की थी। इसका बाकायदा शिलान्यास भी हो चुका है।

जबकि अब बिलासपुर को फोरलेन से जोड़ने की बात कहते हुए उन्होंने बैरी दड़ोला में नया पुल बनाने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed