फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal state level teachers award function today at shimla

हिमाचल के 18 शिक्षकों को आज मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार

Sun, 05 Sep 2021 11:20 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 05 Sep 2021 11:20 AM IST
सार

राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ शिमला में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। चयनित शिक्षकों को एक वर्ष का सेवा विस्तार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
 

विज्ञापन
himachal state level teachers award function today at shimla
राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार समारोह आज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 18 शिक्षक रविवार को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे। राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ शिमला में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। चयनित शिक्षकों को एक वर्ष का सेवा विस्तार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


14 शिक्षकों का चयन प्रदेश भर से प्राप्त 51 आवेदनों के आधार पर हुआ है। तीन शिक्षकों का चयन राज्य कमेटी ने किया है। सोलन के एक शिक्षक को बीते वर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। व्यवस्था के अनुसार इस वर्ष इन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए इस वर्ष जिला सोलन से प्रिंसिपल कमल किशोर शर्मा का हिमाचल प्रदेश से चयन हुआ है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय समारोह का आयोजन इस बार वर्चुअल माध्यम से हो रहा है। ऐसे में कमल किशोर शर्मा को राष्ट्रपति की ओर से उपायुक्त सोलन पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगी। राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ शिमला में होने वाले समारोह में सम्मानित होने वाले शिक्षक अपने साथ सिर्फ एक ही परिजन ला सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिलेगा पुरस्कार
प्रिंसिपल जिया लाल नेगी रिकांगपिओ, रामपुर स्कूल के प्रवक्ता प्रेम लाल दुल्टा, संजौली स्कूल के प्रवक्ता अजय कुमार वशिष्ठ, रोहड़ू के अढ़ाल स्कूल के टीजीटी पंकज शर्मा, सोलन के बघेरी स्कूल के डीपीई सुमित सिंह, सोलन के चमत भरेच स्कूल के शास्त्री हरदेव, बरोटीवाला स्कूल के पीईटी सुरेंद्र पाल मेहता, मंडी के खडूना स्कूल से जेबीटी इंद्रेश कुमार, सिरमौर के गलांघाट स्कूल के टीजीटी विवेक कुमार कौशिक, ऊना के बसाल स्कूल के डीएम सुभाष चंद, बिलासपुर के बलग का घाट स्कूल के एचटी संजीव कुमार, हमीरपुर के बीर बघेरा स्कूल के सीएचटी सुरेश कुमार, लाहौल-स्पीति के केलांग स्कूल के सीएचटी छिम्मे आंगमो और कांगड़ा के टिहरी स्कूल के जेबीटी राजेंद्र कुमार का चयन किया गया है। कुल्लू जिले के नग्गर स्कूल के प्रवक्ता धर्म चंद, मंडी जिले के डडोह स्कूल के टीजीटी कुंजुन वर्मा और थुनाग स्कूल के सीएचटी इंद्र सिंह ठाकुर को चयन कमेटी ने चुना है। वर्ष 2020 में हमीरपुर के प्रवक्ता नरदेव सिंह को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिला था। अब 5 सितंबर को इन्हें प्रदेश सरकार राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed