{"_id":"624d6de536840d257c56320e","slug":"himachal-staff-selection-commission-written-examination-of-laboratory-technician-canceled-now-there-will-be-a-direct-evaluation-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग: प्रयोगशाला के तकनीशियन की लिखित परीक्षा रद्द, अब सीधे मूल्यांकन प्रक्रिया होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग: प्रयोगशाला के तकनीशियन की लिखित परीक्षा रद्द, अब सीधे मूल्यांकन प्रक्रिया होगी
Wed, 06 Apr 2022 07:12 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 06 Apr 2022 07:12 PM IST
सार
कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने प्रयोगशाला तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए 11 जून को लिखित परीक्षा निर्धारित की थी, लेकिन कम आवेदनों के चलते आयोग के नियमों के तहत अब 16 अप्रैल को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा ही होगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 929 के तहत प्रयोगशाला तकनीशियन की लिखित परीक्षा रद्द कर दी है। इन पदों को भरने के लिए अब सीधे मूल्यांकन परीक्षा होगी। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने प्रयोगशाला तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए 11 जून को लिखित परीक्षा निर्धारित की थी, लेकिन कम आवेदनों के चलते आयोग के नियमों के तहत अब 16 अप्रैल को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा ही होगी।
विज्ञापन
कृषि विवि ने घोषित किए परीक्षा परिणाम
वहीं, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने लाइब्रेरी असिस्टेंट, जूनियर प्रोफेशनल असिस्टेंट, फील्ड असिस्टेंट और लेबोरेटरी अटेंडेंट का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में सफल आवेदकों की विस्तृत सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपना परिणाम विवि के वेबसाइट पर देख सकते हैं। संवाद
विज्ञापन