{"_id":"62d94decc5bbab796f2cfeaa","slug":"himachal-sports-department-summons-ajay-thakur-and-kabaddi-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabaddi: खेल विभाग ने तलब किए अजय ठाकुर-एसोसिएशन के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabaddi: खेल विभाग ने तलब किए अजय ठाकुर-एसोसिएशन के पदाधिकारी
Fri, 22 Jul 2022 10:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 22 Jul 2022 10:33 AM IST
सार
अजय ने खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। मामला बढ़ने पर एसोसिएशन ने भी अजय ठाकुर को कटघरे में खड़ा किया है।
विज्ञापन
अजय ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य कबड्डी एसोसिएशन और स्टार खिलाड़ी अजय ठाकुर के बीच शुरू हुए विवाद पर सरकार ने संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों को तलब किया है। सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस पर दोनों पक्षों से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। हिमाचल प्रदेश का दुनिया भर में नाम चमकाने वाले कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर इन दिनों कबड्डी एसोसिएशन के खिलाफ मुखर हैं।
विज्ञापन
अजय ने खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। मामला बढ़ने पर एसोसिएशन ने भी अजय ठाकुर को कटघरे में खड़ा किया है। सोशल मीडिया पर जारी वाक युद्ध पर खेल विभाग ने संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों से जवाबतलबी की है।
विज्ञापन
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि दोनों पक्षों में सार्वजनिक बयानबाजी की जगह विभाग के समक्ष अपनी बात रखने को कहा गया है। मामले की जांच शुरू करने के लिए सरकार से मंजूरी मांगी जाएगी। अजय ठाकुर के आरोपों को रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसायटी से भी अवगत कराया गया है। एसोसिएशन सोसायटी एक्ट के तहत आती है।
विज्ञापन