फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Solan Prem kumar dhumal statement over NDRF battalion

धूमल ने साधा निशाना, बोले- कांग्रेस ने नहीं बनने दी एनडीआरएफ बटालियन

Tue, 15 Aug 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Tue, 15 Aug 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
Himachal Solan Prem kumar dhumal statement over NDRF battalion

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में एनडीआरएफ बटालियन की स्थापना नहीं होने दी। भाजपा कार्यकाल में इसे स्वीकृति दी गई थी। बटालियन को पठानकोट के नजदीक नूरपुर में स्थापित किया जा रहा था।

विज्ञापन


यह जगह पठानकोट एयरपोर्ट से महज 15 मिनट की दूरी पर थी। यहां से आपदा के समय तीन राज्यों हिमाचल, पंजाब और जम्मू-कश्मीर को मदद मिल सकती थी।

इसके लिए 12 करोड़ की भूमि का अधिग्रहण प्रस्ताव बनाया जा चुका था, लेकिन ऐन मौके पर राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ और मौजूदा सरकार ने इस परियोजना को खटाई में डाल दिया। धूमल सोलन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मंडी में हुए हादसे समेत प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए एनडीआरएफ की जरूरत अब महसूस हो रही है। कांग्रेस सरकार ने एक और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बंद करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा ने सत्तासीन होते ही पंजाब की उस समय की बादल सरकार से मिलकर आनंदपुर साहब और नयनादेवी के बीच रोप-वे को मंजूरी दी थी।

इसका सारा खर्च पंजाब सरकार उठाने को तैयार थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने प्रोजेक्ट को पूरा नहीं होने दिया। भाजपा दो धार्मिक नगरों को रो-पवे से आपस में जोड़ने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना पर काम कर रही थी।  


पहले शुद्धिकरण, फिर एंट्री 
धूमल ने कहा कि भाजपा चुनाव की तैयारी कर चुकी है। बहुत से कांग्रेस नेता भाजपा के संपर्क में हैं। इनका पहले शुद्धिकरण किया जाएगा।

यह शुद्धिकरण सिर्फ गंगाजल से नहीं, बल्कि अन्य कई माध्यमों से होगा। इसके बाद किसी कांग्रेसी को भाजपा में स्वीकार किया जाएगा। पार्टी सिर्फ चुनाव जीतने वालों को ही टिकट देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed