फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal solan news: tomato crate price rise by two hundred rupee in himachal pradesh

हिमाचल: बंगलूरू से लोडिंग बंद, सूबे के टमाटर की बढ़ी मांग, क्रेट के दाम में 200 रुपये तक आया उछाल

Thu, 11 Aug 2022 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 11 Aug 2022 06:07 PM IST
सार

बंगलूरू ने दिल्ली के लिए टमाटर की लोडिंग बंद कर दी है। इससेे अब बाहरी राज्यों में टमाटर की मांग के साथ दाम भी बढ़ना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
himachal solan news: tomato crate price rise by two hundred rupee in himachal pradesh
टमाटर (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

बंगलूरू से दिल्ली सब्जी मंडी के लिए टमाटर की लोडिंग बंद होने के बाद प्रदेश के टमाटर की मांग बढ़ने के साथ दाम भी बढ़ने शुरू हो गए हैं। वीरवार को सब्जी मंडी सोलन में 25 किलो टमाटर का क्रेट 450 से 500 रुपये तक बिका। इसमें एकदम से एक क्रेट में 200 रुपये का उछाल आया है। इससे किसानों ने भी राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


सब्जी मंडी सोलन में अभी तक तीन लाख 12 हजार, 640 क्रेट पहुंच गए हैं, लेकिन अभी तक किसानों को 150 से 250 रुपये तक दाम मिल रहे थे। अब बारिश से बाहरी राज्यों में फसलें खराब होने के बाद प्रदेश के टमाटर की मांग के साथ दाम भी बढ़ गए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रदेश के साथ बंगलूरू, जयपुर, गुजरात समेत अन्य राज्यों में टमाटर की अधिक पैदावार के कारण टमाटर के दाम भी बहुत कम मिल रहे थे। अब बंगलूरू ने दिल्ली के लिए टमाटर की लोडिंग बंद कर दी है। इससेे अब बाहरी राज्यों में टमाटर की मांग के साथ दाम भी बढ़ना शुरू हो गए हैं। आने वाले दिनों में टमाटर के दामों में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, पिछले वर्ष भी किसानों को अगस्त से टमाटर के अच्छे दाम मिलने शुरू हुए थे। जिला सोलन में सिरमौर, शिमला के करसोग का टमाटर भी पहुंच रहा है। पहले टमाटर के दाम कम होने से संबंधित तीनों जिलों के किसान निराश थे, लेकिन अब टमाटर के दाम बढ़ने से उनके चेहरे पर रौनक भी आने लग गई है।


उधर, मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि बाहरी राज्यों में टमाटर आवक कम हो गई है। बंगलूरू से लोडिंग बंद हो गई है। इस कारण प्रदेश के टमाटर की मांग के साथ दाम भी बढ़ने लगे हैं। आने वाले दिनों में दामों में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed