फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal solan news: Nalagarh former MLA KL Thakur parivar milan samaroh in androla village

केएल ठाकुर: कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में स्वागत है, लेकिन प्रभारी बनना मंजूर नहीं

Sun, 21 Aug 2022 08:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 21 Aug 2022 08:56 PM IST
सार

केएल ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ दिन से सोशल मीडिया में चल रही अफवाहों पर परिवार मिलन समारोह में उमड़े जनसमूह ने लगाम लगा दी है। उन्होंने नालागढ़ में साढ़े पांच सौ करोड़ के विकास कार्य करवाए हैं।

विज्ञापन
himachal solan news: Nalagarh former MLA KL Thakur parivar milan samaroh in androla village
समारोह में पहुंचे लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने रविवार को अंदरोला गांव में परिवार मिलन समारोह का आयोजन कर शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने बिना किसी नेता का नाम लिए कहा कि वह पार्टी में एक कार्यकर्ता के रूप में आए तो स्वीकार हैं, लेकिन प्रभारी बनने का प्रयास न करें। कहा कि परिवार मिलन समारोह में जिस तरह से लोग जमा हुए हैं, उससे लोगों के यह वहम दूर हो गया है कि नालागढ़ में टिकट का असली दावेदार कौन है। समारोह में जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य और विधायक लखविंद्र सिंह राणा शामिल नहीं हुए।  

विज्ञापन


लखविंद्र राणा के भाजपा में शामिल होने से पूर्व विधायक केएल ठाकुर और उनके समर्थक पिछले कुछ दिन से चुप थे। रविवार को उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपने निवास स्थान पर परिवार मिलन समारोह करवाया। इसमें मंडल अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, हरप्रीत सैणी, बसंत कुमार, लाला रूप नरायण, टेकचंद, प्रधान परिषद के अध्यक्ष पुनीत कौशल, अतुल शर्मा, हरबंस पटियाल, रविंद्र सांख्यान, गीतांजलि सचदेवा, नप अध्यक्ष रीना शर्मा, उपाध्यक्ष तारा शर्मा भी उपस्थित रहीं। 
विज्ञापन


केएल ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ दिन से सोशल मीडिया में चल रही अफवाहों पर परिवार मिलन समारोह में उमड़े जनसमूह ने लगाम लगा दी है। उन्होंने नालागढ़ में साढ़े पांच सौ करोड़ के विकास कार्य करवाए हैं। हाईकमान जनता की रुचि के अनुसार ही टिकट का आवंटन करता है। जो लोग नशे और अवैध खनन के काम में जुटे हैं, उन्हें लोगों ने अब नकार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष बलदेव ठाकुर ने कहा कि राणा की पार्टी में वापसी का स्वागत करते हैं, लेकिन वह एक कार्यकर्ता के रूप में आए नेता बनने की कोशिश न करें। नालागढ़ के पूरा मंडल केएल ठाकुर के साथ खड़ा है। परिवार मिलन में केएल ठाकुर भीड़ जुटाने में पूरी तरह सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed