{"_id":"61475ed48ebc3ee52b4189c8","slug":"himachal-solan-news-boy-drown-in-kaushlya-khad-during-ganpati-visarjan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति विसर्जन: हमीरपुर में नाबालिग और सोलन के परवाणू में युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति विसर्जन: हमीरपुर में नाबालिग और सोलन के परवाणू में युवक की डूबने से मौत
Sun, 19 Sep 2021 10:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/बिझड़ी
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/बिझड़ी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सोलन और हमीरपुर में नाबालिग और युवक की डूबने से मौत हो गई। सोलन के परवाणू की कौशल्या खड्ड में गणेश चतुर्थी महोत्सव पर मूर्ति विसर्जन कर रहे युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। यह मामला रविवार सुबह का है। स्थानीय लोगों ने युवक को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गणेश चतुर्थी महोत्सव पर परवाणू के प्रवासी कामगार गणपति की मूर्ति को प्रवाहित करने के लिए साथ लगते गांव कामली के समीप कौशल्या खड्ड में गए थे। गणेश की मूर्ति को प्रवाहित करने के दौरान संजीत कुमार कौशल्या खड्ड में बनाए चेक डैम के गहरे पानी में गिर गया। उसे तैरना नहीं आता था जिस कारण वह डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने संजीत कुमार को कौशल्या खड्ड के पानी से बाहर निकाला और ईएसआई अस्पताल परवाणू लाए।
विज्ञापन
यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 18 वर्षीय संजीत कुमार पुत्र चंडी राम निवासी गांव शीतल नारावाह डाकघर शुकुल नारावाह जिला गोपालगंज बिहार के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इधर, हमीरपुर जिले में पुलिस चौकी बिझड़ी के तहत पड़ते कच्छवीं गांव के एक नाबालिग छात्र की कुंड में डूबने से मौत हो गई है। रविवार को अपने दो अन्य दोस्तों के साथ सठवीं पंचायत के जोरघाट मंदिर में माथा टेकने गया यह छात्र साथ लगते कुंड में नहाने उतर गया। इसे तैरना नहीं आता था। छलांग लगाने के बाद वह गहरे पानी में चला गया। जब वह पानी के ऊपर नहीं आया तो उसके दोस्तों ने पुलिस को फोन किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय युवक की मदद से शव को पानी के बाहर निकाला। नाबालिग लक्ष्य कुमार बिझड़ी स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता भारतीय सेना में है और उसका एक छोटा भाई है। डीएसपी बड़सर शेर सिंह ने बताया कि शव मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव पर किसी प्रकार का कोई निशान होने के चलते डूबने से मौत होने का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।