{"_id":"64b23cfae5ff2dac940b5397","slug":"himachal-solan-news-boulder-damage-house-in-solan-at-arki-bharari-ghat-road-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अर्की-भराड़ीघाट मार्ग पर गिरी विशालकाय चट्टान, एक भवन चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अर्की-भराड़ीघाट मार्ग पर गिरी विशालकाय चट्टान, एक भवन चपेट में
Sun, 16 Jul 2023 11:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:42 AM IST
सार
सोलन के अर्की-भराड़ी मार्ग के बीच बखालग में मकान के साथ सटी विशालकाय चट्टान खिसककर सड़क पर आ पहुंची।
विज्ञापन
सोलन के अर्की के बखालग में सड़क के बीचोबीच गिरी विशालकाय चट्टान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अर्की-भराड़ीघाट सड़क पर बखालग के समीप एक विशालकाय चट्टान सड़क पर आ पहुंची। इस चट्टान से एक मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि चट्टान मुख्य मार्ग पर आकर रुक गई अन्यथा सड़क के दूसरी ओर बने अन्य मकान भी इसकी जद में आ सकते थे और कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
हालांकि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लोग इसकी चपेट आने से बाल-बाल बच गए हैं। वहीं चट्टान के सड़क पर आने से मकान में दरारें आ गई हैं। मकान को खाली कर लोगों को अन्य जगह पर स्थानांतरित किया गया है। हादसा शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे का है।
विज्ञापन
जब एक विशाल चट्टान खिसककर बुखार के खराड़ी में कृपाल ठाकुर के घर के समीप से अर्की भराड़ीघाट मार्ग पर पहुंच गई और तपेंद्र के घर के समीप आकर गिर गई। इस कारण तपेंद्र का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया तथा मकान में दरारें आनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन
घटना के बारे में पता चलते ही पंचायत प्रधान रूप देई ठाकुर और उपप्रधान सहित अन्य पंचायत के सदस्य व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। चट्टान से अर्की-भराडीघाट मार्ग भी बंद हो गया है।