हिमाचल: गहरी खाई में गिरी पिकअप, तीन लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सिरमौर जिले के नेरीपुल-सोलन सड़क मार्ग पर जघेड़ के समीप हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक पिकअप नंबर एचआर 68-7458 दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी।
इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने सोलन अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पिकअप सोलन में वापस ट्राई की तरफ जा रही थी।
जघेड़ के समीप अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी राजगढ़ मीनाक्षी ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।
उन्होंने बताया कि राजगढ़ सिविल अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों का सौंप दिया गया है। इस हादसे में सुनील शर्मा (27) निवासी ट्राई व सुरेश (24) निवासी खीलसेर (ट्राई) की मौके पर मौत हो गई। जबकि हरिनंद (25) निवासी खीलसेर (ट्राई) की सोलन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।