फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Sirmaur farmer earned seven lakhs by growing garlic 10 times

हिमाचल: सिरमौर के किसान ने 10 गुना लहसुन उगा कर कमाए सात लाख

Thu, 01 Jul 2021 09:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सराहां (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, सराहां (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Jul 2021 09:17 PM IST
सार

भूपेंद्र ठाकुर ने अपनी 20 बीघा जमीन पर लगभग 10 क्विंटल लहसुन का बीज लगाया था। फसल तैयार करने में उन्होंने कड़ी मेहनत की।

विज्ञापन
Himachal: Sirmaur farmer earned seven lakhs by growing garlic 10 times
भूपेंद्र ठाकुर ने दस गुना पैदावार कर 10 लाख रुपये का लहसुन बेचा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में इम्युनिटी बढ़ाने वाले उत्पादों की मांग बढ़ गई है। लहसुन भी इनमें से प्रमुख है। कई किसानों ने कोरोना काल की आपदा को भी अवसर में बदल दिया। पच्छाद क्षेत्र की बागथन पंचायत के गुंदल डगालगा निवासी भूपेंद्र ठाकुर ने कोरोना काल में दस गुना पैदावार कर 10 लाख रुपये का लहसुन बेचा। उन्होंने सात लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया। भूपेंद्र ठाकुर ने अपनी 20 बीघा जमीन पर लगभग 10 क्विंटल लहसुन का बीज लगाया था।

विज्ञापन


फसल तैयार करने में उन्होंने कड़ी मेहनत की। मजदूरों, पानी की सिंचाई व ऑर्गेनिक खाद आदि पर करीब तीन लाख रुपये का खर्चा भी किया। फसल तैयार होने के बाद सुखद परिणाम सामने आए। 10 क्विंटल बीज लहसुन सौ क्विंटल की फसल में तबदील हो गई। दस गुना लहसुन पैदा करने के बाद उन्होंने अपने खेतों में ही आढ़तियों के साथ इसका सौदा भी कर दिया। भूपेंद्र ने बताया कि उनका लहसुन लगभग दस लाख रुपये में बिका।
विज्ञापन


तीन लाख रुपये का खर्चा काटकर इसमें करीब सात लाख का शुद्ध मुनाफा रहा। बताया कि उनके साथ खेतीबाड़ी में पत्नी प्रेमलता ठाकुर, बेटा शिवम ठाकुर तथा उनकी माता हीरा देवी भी हाथ बंटाते हैं। उन्होंने खेतीबाड़ी में अन्य चार लोगों को भी रोजगार दिया है, जो हर फसल में उनका साथ देते हैं। इन चार लोगों को वह मासिक मेहनताना देते हैं। भूमि पर सिंचाई के लिए समर्सिबल पंप लगाया है। उनकी कुछ जमीन नदी के किनारे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से टुल्लू पंप के माध्यम से पानी उठाकर खेतों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि सिरमौरी लहसुन की देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी मांग रहती है। इन दिनों मंडियों में लहसुन 70 से 100 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रही है। अधिकतर किसानों ने दाम बढ़ने की आस में लहसुन को स्टोर कर लिया है। कृषि उप निदेशक पवन कुमार ने बताया कि जिले में ऐसे कई किसान है जो नकदी फसलें उगाकर लाखों कमा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed