फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   himachal secretariat clerk recruitment question paper was also leaked, sixth FIR registered

Himachal News: प्रदेश सचिवालय क्लर्क भर्ती का प्रश्नपत्र भी हुआ था लीक, छठी एफआईआर दर्ज

Sun, 30 Apr 2023 10:53 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 30 Apr 2023 10:53 AM IST
सार

विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शनिवार को पोस्ट कोड 962 सचिवालय क्लर्क भर्ती मामले में छठी एफआईआर दर्ज की है। इससे पूर्व विभिन्न पोस्ट कोड में अभी तक पांच एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।

विज्ञापन
himachal secretariat clerk recruitment question paper was also leaked, sixth FIR registered
कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक मामला - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सचिवालय में क्लर्क भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ था। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शनिवार को पोस्ट कोड 962 सचिवालय क्लर्क भर्ती मामले में छठी एफआईआर दर्ज की है। इससे पूर्व विभिन्न पोस्ट कोड में अभी तक पांच एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। छठी एफआईआर सोहन सिंह, गांव धुंदला, तहसील बंगाणा जिला ऊना के खिलाफ हुई है।सोहन सिंह के खिलाफ अभी तक तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। सोहन आयोग के समीप ढाबा चलाता था। सोहन सिंह की पत्नी शैलजा के खिलाफ भी मामला दर्ज है। एसआईटी ने पत्नी को भी गत दिवस ही गिरफ्तार किया है। एफआईआर दर्ज करने की पुष्टि एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने की है। 

विज्ञापन


पेपर लीक मामले में भंग किए जा चुके राज्य कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव एवं एचएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर और गोपनीय शाखा की निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद, दो चपरासी, एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर समेत कुल 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जून 2022 को आयोग ने पोस्ट कोड 962 के तहत हिमाचल प्रदेश सचिवालय में क्लर्क के 82 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। प्रदेशभर से 1.08 लाख आवेदन मिले थे। इसके बाद आयोग ने 18 सितंबर 2022 को लिखित परीक्षा, नवंबर 2022 में टाइपिंग टेस्ट और दिसंबर 2022 में मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया। अभी तक मेरिट सूची जारी नहीं हुई थी, लेकिन अब एसआईटी ने भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की पुष्टि कर दी है। 
विज्ञापन


इन आरोपियों को रिमांड पर भेजा
पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में आरोपी भाई-बहन नीतू और गोपाल, आयोग की निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद को शनिवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया। तीनों आरोपियों को अब 2 मई तक पुलिस की रिमांड पर भेज दिया गया है। उमा आजाद पूर्व में न्यायिक हिरासत में थी, लेकिन एसआईटी ने न्यायालय में अर्जी देकर उसकी न्यायिक हिरासत को पुलिस हिरासत में बदलवाया है। वहीं, उमा आजाद की भांजी ममता उर्फ सोनिया और दलाल सोहन लाल की धर्मपत्नी शैलजा की पुलिस हिरासत खत्म होने पर शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 9 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शैलजा के पति सोहन सिंह की न्यायिक हिरासत भी 9 मई तक बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


8 मई तक टली पूर्व सचिव की जमानत पर सुनवाई
 आरोपी एचएएस अधिकारी एवं आयोग के पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर की जमानत पर शनिवार को होने वाली सुनवाई अब 8 मई तक टल गई है। एसआईटी ने पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में उन्हें आरोपी बनाया है। एसआईटी ने 4 अप्रैल को उन्हें गिरफ्तार किया था और वर्तमान में वह न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। 

मामले में कब-कब क्या हुआ

23 दिसंबर 2022 : जेओए आईटी परीक्षा पेपर लीक मामले में पहली एफआईआर दर्ज
24 दिसंबर 2022 : आयोग की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद को निलंबित किया
26 दिसंबर 2022 : सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग का कामकाज निलंबित किया
28 दिसंबर 2022 : जूनियर ऑडिटर और कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती पेपर लीक मामले में दूसरी एफआईआर दर्ज 
20 फरवरी 2023 : हमीरपुर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की
21 फरवरी 2023 : आयोग को किया भंग  
03 मार्च 2023 : कला अध्यापक भर्ती परीक्षा मामले में एफआईआर दर्ज 
11 मार्च 2023 : दो चपरासियों समेत चार लोगों पर चौथी एफआईआर दर्ज हुई
2 मार्च 2023 : ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एफआईआर  
23 मार्च 2023 : पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी में दो चपरासी गिरफ्तार
27 मार्च 2023 : कंप्यूटर ऑपरेटर पेपर लीक मामले में दलाल सोहन लाल गिरफ्तार
28 मार्च 2023 : कला अध्यापक मामले में महिला अभ्यर्थी सुनीता देवी गिरफ्तार
30 मार्च 2023 : पोस्ट कोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आरोपी रवि कुमार गिरफ्तार
04 अप्रैल 2023 : पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी परीक्षा पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर गिरफ्तार
25 अप्रैल 2023 : पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में ममता और शैलजा गिरफ्तार
28 अप्रैल 2023 : पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में उमा के पड़ोसी नीतू और गोपाल गिरफ्तार
29 अप्रैल 2023 : पोस्ट कोड 962 प्रदेश सचिवालय क्लर्क भर्ती मामले में एक और एफआईआर दर्ज


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed