{"_id":"64c2881a88c35ab71e0d254b","slug":"himachal-school-education-board-released-the-answer-key-of-teacher-eligibility-test-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE TET: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की अध्यापक पात्रता परीक्षा की उत्तरकुंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE TET: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की अध्यापक पात्रता परीक्षा की उत्तरकुंजी
Thu, 27 Jul 2023 08:38 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 27 Jul 2023 08:38 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अभ्यर्थियों से 2 अगस्त तक उत्तरकुंजी के संबंध में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से आपत्तियां मांगी हैं। 2 अगस्त के बाद आपत्तियों पर बोर्ड विचार नहीं करेगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जून-जुलाई में आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) की उत्तरकुंजी जारी कर दी है। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से 2 अगस्त तक उत्तरकुंजी के संबंध में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से आपत्तियां मांगी हैं। 2 अगस्त के बाद आपत्तियों पर बोर्ड विचार नहीं करेगा। शिक्षा बोर्ड ने शास्त्री, टीजीटी नॉन मेडिकल, एलटी, टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल, पंजाबी और उर्दू विषय की आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा की अस्थायी उत्तरकुंजियां सीरिज ए, बी, सी और डी बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं।
विज्ञापन
बोर्ड सचिव डाॅ. विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं से संबंधित उत्तर कुंजियों में दर्ज उत्तर के संबंध में यदि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की आपत्ति हो, तो वे अपनी आपत्तियां शिक्षा बोर्ड और एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों से प्रमाणित तथ्यों सहित दो अगस्त तक अनुभाग अधिकारी प्रश्न पत्र निर्धारण शाखा को ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं। अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां बोर्ड कार्यालय में भी जमा करवा सकते हैं। 2 अगस्त के बाद उत्तरकुंजी से संबंधित किसी भी मौखिक या लिखित आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। डाक के माध्यम से आपत्तियां दर्ज करवाने वाले अभ्यर्थी दो अगस्त शाम पांच बजे तक आपत्तियां पहुंचाना सुनिश्चित करें। शिक्षा बोर्ड और एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों से प्रमाणीकृत तथ्यों से रहित आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन