{"_id":"64e9fed2f47bf109c80da7c9","slug":"himachal-school-education-board-dled-counseling-will-now-start-from-september-11-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: डीएलएड की काउंसलिंग अब 11 सितंबर से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: डीएलएड की काउंसलिंग अब 11 सितंबर से होगी शुरू
Sat, 26 Aug 2023 07:02 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 26 Aug 2023 07:02 PM IST
सार
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड की काउंसलिंग के शेड्यूल में फिर बदलाव किया है। अब काउंसलिंग 28 अगस्त के बजाय 11 सितंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड की काउंसलिंग के शेड्यूल में फिर बदलाव किया है। अब काउंसलिंग 28 अगस्त के बजाय 11 सितंबर से शुरू होगी। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि बारिश से परिवहन सुविधा और संचार व्यवस्था ठप होने के कारण यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
डीएलएड की काउंसलिंग 28 अगस्त से पांच सितंबर तक रखी गई थी। अब 11 से 19 सितंबर तक सुबह 10 बजे से होगी। काउंसलिंग में मेरिट लिस्ट के अनुसार अभ्यर्थियों की तिथि वार सूची वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन