फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal school Education Board asked for data of third-5th and 8th students from winter schools

धर्मशाला: शिक्षा बोर्ड ने शीतकालीन स्कूलों से मांगा तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों का आंकड़ा

Sat, 29 Oct 2022 05:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Oct 2022 05:28 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने कहा कि नवंबर और दिसंबर में होने वाली तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षाओं के शीतकालीन विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र बोर्ड उपलब्ध करवाएगा।

विज्ञापन
himachal school Education Board asked for data of third-5th and 8th students from winter schools
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने कहा कि नवंबर और दिसंबर में होने वाली तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षाओं के शीतकालीन विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र बोर्ड उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने प्रदेश के सभी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशकों को उनके अधीनस्थ आने वाले सभी राजकीय व सरकार से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों से इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की विषयवार संख्या बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड प्रपत्र के अनुसार खंड बार सूची कंसोलिडेटड सॉफ्ट कॉपी में तैयार करवाकर 10 नवंबर तक ई-मेल पर भेजने को कहा है।

विज्ञापन


सरकार से मान्यता प्राप्त केवल निजी विद्यालयों के मुख्याध्यापकों, प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि तीसरी व पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों की विषयवार संख्या और प्रश्न पत्र मुद्रण के लिए 100 रुपये प्रति विद्यार्थी और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की विषयवार संख्या व प्रश्न पत्र मुद्रण के लिए कुल राशि 150 रुपये प्रति छात्र बोर्ड कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


बोर्ड ने बढ़ाई पंजीकरण की तिथि
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मधु चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के समस्त राजकीय एवं स्कूल शिक्षा बोर्ड हिमाचल प्रदेश से संबद्धता प्राप्त निजी विद्यालयों के सत्र 2022-23 के लिए नौवीं और 11वीं कक्षाओं के नियमित परीक्षार्थियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed