फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal's water purification technology will become a model in the country

Mandi News: देश में हिमाचल की जलशोधन की तकनीक बनेगी मॉडल

Sat, 07 Jan 2023 10:36 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Jan 2023 10:36 AM IST
सार

 जलशक्ति विभाग की ओर से पानी को शुद्ध करने के लिए स्लो सैंड फिल्टर और रैपिड सैंड फिल्टर विधियों को जहां संभव हो, वहां लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
Himachal's water purification technology will become a model in the country
जलशोधन की तकनीक की जानकारी दी। - फोटो : संवाद

विस्तार

देश में हिमाचल प्रदेश समेत पर्वतीय राज्यों की जलशोधन तकनीक मॉडल बनेगी। जलशक्ति विभाग की ओर से पानी को शुद्ध करने के लिए स्लो सैंड फिल्टर और रैपिड सैंड फिल्टर विधियों को जहां संभव हो, वहां लागू किया जाएगा। इससे पानी का शोधन बेहतर ढंग और सस्ते संसाधनों से किया जा सकेगा। इसका खुलासा शुक्रवार को मंडी के ढांगसीधार में जल शक्ति विभाग के राज्य प्रशिक्षण केंद्र में अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में हुआ। जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता (डिजाइन) विकास कपूर ने इसकी पुष्टि की। इस कार्यक्रम में देशभर के पेयजल संबंधित अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कांगणी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में ले जाकर स्लो सैंड फिल्टर और रैपिड सैंड फिल्टर विधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञापन


इन राज्यों के इंजीनियर रहे मौजूद
कार्यशाला में हिमाचल सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा  के इंजीनियरों ने हिस्सा लिया और पहाड़ी क्षेत्र की ग्रामीण पेयजल योजनाओं की जानकारी हासिल की। इन विधियों के लिए जगह का चयन, डिजाइन, निर्माण, संचालन एवं रख-रखाव बारे में टिप्स लिए। सातों राज्यों के कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता, अधिशाषी अभियंता तथा अधिक्षण अभियंताओं ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


यह है स्लो सैंड फिल्टर 
स्लो सैंड फिल्टर के निर्माण में रेत, छोटे पत्थर व बड़े पत्थर के तीन लेयर बनाए जाते हैं। ये ऊंचाई में लगभग छह फीट, चौड़ाई में चार फीट और आकार में गोल होते हैं। पानी जब इस फिल्टर के तीनों लेयर से होकर निकलता है तो एकदम शुद्ध हो जाता है। रैपिड फिल्टरेशन को अमेरिकन विधि भी कहा जाता है। इसके प्रयोग व निर्माण में व्यय कम, प्रयोग में सरल व सुगम होता है। इसके लिए स्लोसैंड फिल्टर की तुलना में कम स्थान की आवश्यकता पड़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed